5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बस स्टेंड के सौन्दर्यकरण में भ्रष्टाचार की जांच

विधायक ने मंत्री को मिलकर कराया पूरे प्रकरण से अवगत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 8 Dec 2017, 4:05 PM IST

Examining corruption in the beautification of bus stand

Examining corruption in the beautification of bus stand

रायसिंहनगर । बस स्टैंड पर डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सड़क पर दरारें आ गई है। निर्माणाधीन सड़क पर जगह-जगह दरारे आने पर घटिया निर्माण की पोल खुल कर सामने आ गई है। मामले को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत करवा दिया गया है। इससे विधायक सोना देवी बावरी ने भी घटिया निर्माण की आशंका जाहिर करते हुए निर्माण कार्य के सैंपल भरवाए थे। सैंपल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इससे पूर्व भी निर्माणाधीन सड़क में जगह-जगह से दरारें उभर कर सामने आ गई है। दरारों को अदृश्य बनाने के लिए ठेकेदार भी अब प्रयासरत है। वही जहां सत्ता पक्ष के नेता बड़े-बड़े दावे कस्बे का सौंदर्यकरण दावा कर रहे थे।

Video: किसानो के लिए खुशखबरी, अब पूरी होंगी मांगे

लेकिन वह भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं। पूर्व में भी नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला नजर आया था । लगातार मीडिया द्वारा मामले उठाने के बावजूद भी नगरपालिका के जिम्मेवार अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदारों पर नकेल कसने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की। वही यह भी सामने आ रहा है कि ठेकेदार व अधिकारियों के बीच जोड़-तोड़ काफी मजबूत हो चुका है। निर्माण कार्य से पहले ही कमीशन राशि तय कर दी जाती है। जिसके चलते अगर कोई व्यक्ति इन ठेकेदारों की शिकायत भी करते तो उसमें कार्यवाही की गुंजाइश बेमानी ही नजर आती हैं।

Video: पुलिया से हटाई मिट्टी, खुली हुई सड़क

बीकानेर की टीम करेगी निर्माण कार्य की जांच वह पूरे मामले को लेकर रायसिंहनगर विधायक सोना देवी बावरी आज जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री श्रीचंद कृपलानी के साथ प्रमुख शासन सचिव मनजीत सिंह डीएलबी के पवन अरोड़ा से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि पूरे प्रकरण को मंत्री ने मामले को लेकर पूरे प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं बीकानेर से जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है जो निर्माण कार्य की अब जांच करेगी विधायक का कहना है कि कस्बे के सौंदर्यकरण में इस तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Video: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने युवती से पर्स छीना