5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

न्यायालय परिसर में हुआ आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 22 Dec 2017, 4:08 PM IST

Video: free treatment camp held in anoopgarh court ground

Video: free treatment camp held in anoopgarh court ground

Video: आओ पंख फैलाएं आकाश हमारा है

अनूपगढ़। राष्ट्रीय कैंसर मधुमेह तथा हृदय पक्षाघात बचाव एवम नियंत्रण कार्यक्रम के अंर्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा एन सी डी क्लिनिक द्वारा शहर के हर वार्ड तथा मुख्य स्थानों पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज शुक्रवार को शहर के न्यायालय परिसर में शिविर लगाकर न्यायालय में आने वाले अधिवक्ताओं तथा परिवादियों के बी पी तथा मधुमेह की मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एम एन द्वितीय वेद प्रकाश, ऑपरेटर विनोद कुमार तथा गणपत चौहान ने मरीजों का रक्त लेकर उनको मौके पर ही रक्त की रिपोर्ट दी।

Video: यहां बना हुआ है कचरे का पहाड़, लोगो ने तिलमिला कर उठाई आवाज

गणपत चौहान तथा मुकेश कुमार ने रक्त में शुगर बढ़ा हुआ या कम हुआ पाए जाने बी पी, हृदय संबंधी तथा अन्य किसी प्रकार की बीमारी पाए जाने पर तुरन्त चिकित्सक से इलाज लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विभाग वार्ड में गली नुक्कड़ पर शिविर लगाकर लोगों को चिन्हित कर इलाज की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कल शनिवार 23 दिसम्बर को बस स्टैंड तथा 24 दिसम्बर को रेलवे स्टेशन पर कैम्प लगाकर मधुमेह तथा रक्तचाप की जांच की जाएगी।

Video: खुला था नाला और पलट गई स्कूटी, नाले में जा गिरे तीन बच्चे

चौहान ने बताया कि इससे पूर्व शहर के विभिन्न वार्डों में कैम्प लगाकर यह जांच की जा चुकी है, शहरी इलाके के बाद सोमवार से विभिन्न ग्रामीण इलाकों में कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष गुरबक्श सिंह धंजू, वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह कामरा पूर्व प्रवक्ता तिलकराज चुघ परमानंद गौड़ दिनेश कामरा पूर्व बार संघ अध्यक्ष सुशील गोदारा हरेंद्र सिंह सेखो चरणजीत सिंह राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

Video: शिक्षा विभाग में मची खलबली, जिले के पांच हजार विद्यार्थी होंगे प्रभावित

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़