27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही हिन्दी

वक्ताओं ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने, परंपरा, सभ्यता एवं संस्कृति का निर्वहन करने में भाषा का अहम योगदान होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 14 Sep 2017, 6:01 PM IST

hindi language is mothe tongue

hindi language is mothe tongue

जैतसर. राजस्थान पत्रिका एवं स्थानीय एपेक्स क्लब की ओर से गुरुवार को विश्व हिन्दी दिवस पर निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपेक्स क्लब अध्यक्ष धर्मपाल छाबड़ा ने की। वहीं सचिव सुधीर वर्मा, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर गोयल, प्रोजेक्ट चैयरमैन रविकुमार शर्मा एवं अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता एवं हिन्दी भाषा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।

संगरिया की क्राइम खबरेें एक क्लिक में

लेकिन बदलते सामाजिक परिवेश में युवा पीढी अंग्रेजी एवं अन्य यूरोपियन भाषाओं की ओर आकर्षित हो रही है। जिससे हिन्दी भाषा का क्षेत्र कमजोर हो रहा है। प्रतियोगिता में राजभाषा हिन्दी उद्भव एवं विकास तथा राष्ट्रभाषा के रुप में हिन्दी की आवश्यकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच विद्यालयों के सात सौ विद्यार्थी शामिल हुए। कस्बे के सैंट एण्ड्रूज कॉन्वेंट स्कूल, रमणधारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमृत बाल विद्या पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के करीब छह एक हजार विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

Video: ग्रामीणों ने पंचायत समिति कार्यालय पर किया प्रदर्शन

प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को राजस्थान पत्रिका एवं एपेक्स क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की ओर से पुरस्कृत किया गसा। इस अवसर पर हिन्दी अध्यापकों की परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक अध्यापक एवं करीब एक सौ युवा शामिल हुए। परिचर्चा में युवाओं एवं वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का काम करती है। ऐसे में अब हिन्दी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा के रुप में मान्यता दी जानी चाहिए। बिना राष्ट्र भाषा की मान्यता के देश में हिन्दी का विकास होने वाला नहीं है।

घर में अकेली नाबालिग के साथ अश्लील हरकत

इनका रहा योगदान-

राजस्थान पत्रिका एवं एपेक्स क्लब के संयुक्त आयोजन में सैंट एंड्रूज कॉन्वेंट स्कूल के एमडी अशोक अरोड़ा, प्रिंसिपल गौरव शर्मा एवं हिन्दी अध्यापक गुरदीप गिल, अमृत बाल विद्या पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक हरबक्श सिंह रैणा एवं हिन्दी व्याख्याता रविकुमार शर्मा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय १२ जीबी में व्याख्याता रामकुमार सहू एवं रमणधारा उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक सुधीर वर्मा का प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में एपेक्स क्लब के सदस्य मेघराज बंसल, राकेश सुथार, रोशनलाल स्वामी व शर्मा भी मौजूद रहे।

Video: बिजली की तारों से बस में लगी आग, 2 की मौत की पुष्टि

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग