5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सिलेंडर ने पकड़ी आग और जल गया पूरा घर, दुसरो से मांगने पड़ रहे है कपडे-बिस्तर

सिलेंडर आग पकड़ने पर घर का सामान जला, बड़ा हादसा टला, राजियासर क्षेत्र बछरारा गांव की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 27 Dec 2017, 6:11 PM IST

house burnt by fire

house burnt by fire

राजियासर (श्रीगंगानगर) राजियासर क्षेत्र के गांव बछरारा में आज एक घर में सिलेंडर द्वारा आग पकड़ने पर घर का सारा सामान खाक हो गया। ग्रामीणो ने ट्रेक्टर से पानी भरकर आग पर काबु पाया व सिलेंडर को किसी बड़े कपड़े से आग बुझाई। घटना के बाद राजियासर पुलिस मोके पर पहूंची। आग लगने की सूचना पर पुरे गांव के लोग पीड़ीत के घर पहूंचे व ढांढस बंधवाया। राजियासर पुलिय के ए एस आई अशोक कुमार ने बताया की बछरारा गांव के शान्तीलाल पुत्र रामनारायण जाति ब्राम्हण उम्र 40 साल मजदूरी करता है।

Video: विकलांग विधवा व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से झेलनी पड़ रही है परेशानी

उसके दो कच्चे मकान है आज करीब डेढ पौने दो बजे के पास उसके घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग पकड़ गई। इस पर घर वालो ने सिलेंडर फटने के भय से बाहर भाग गए। आग धीरे धीरे रोद्र रुप लेकर शान्तीलाल के दो कच्चे मकान की छत सहित पुरे घर में फैल गई। आग के कारण उसके घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणो ने ट्रेक्टर से पानी भरकर आग पर काबु पाया तब तक सारा सामान जल चुका था। ग्रामीणो ने पीडी़त परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।

Video: तीन महीने से नहीं मिल रहा वेतन, अब आया मजदूरों में आक्रोश

हादसे से सहमें ग्रामीण ग्रामीणो ने बताया की पीड़ीत परिवार के मुखिया शान्तिलाल के अनुसार उसके घर का सारा सामान जल चुका है। अब उसके पास न तो पहनने को कपड़े बचे है और ना औढने को। एक मात्र उसके परिवार के सदस्य ही बचे है समय रहते ये घर से निकल गए वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। मोके पर पटवारी व पुलिस पहूंची घटना स्थल का मौका मुयायना किया।

Video: खेलों में लें उत्साहपूर्वक भाग

ग्रामीणो ने सरकार व प्रशासन से पिड़ित परिवार को जल्द सहायता देने की मांग की ताकी गरीब व्यक्ति अपने लिए जरुरतमंद सामान खरीद सके। राशन पानी भी खाक-सिलेंडऱ की आग से इस परिवार का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें इसके राशन का सामान, कपड़े, औढने व पहनने के चार पाई, मकान की कच्ची छत कुछ नही बचा। इनके पास हादसे के बाद दम्पति व इसके बचे सहम से गए है सोच रहे है कि सांय को कहां रहेगे क्या औढेंगे और क्या पहनेगें।

Video: लंबी दूरी की ट्रेनों में अब मोबाइल पुलिस चौकी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़