5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

- सरुपसर जंक्शन के नजदीक ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या- मृतक लेखराज था गांव दौलताबाद का रहने वाला- घरेलु झगड़ों से परेशान था मृतक लेखराज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 20 Dec 2017, 12:51 PM IST

lekharam committed suicide in anoopgarh

lekharam committed suicide in anoopgarh

Video: केसरीसिंहपुर में श्रमिक युनियन अध्यक्ष की मान्यता खत्म करने पर जताया रोष

जैतसर (श्रीगंगानगर). सूरतगढ़-अनूपगढ़ रेलवे ट्रेक पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक ने सरुपसर जंक्शन के नजदीक रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली| यकायक युवक के रेलगाड़ी के आगे कूद जाने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गये| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई| घटना के बाद एक और जहाँ रेलगाड़ी करीब 15 से 20 मिनट तक रुकी रही वहीं ग्रामीणों की मदद से परिजन अविलंब ही मृतक लेखराम के शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर गांव दौलताबाद में अपने घर ले गये|

Video: विधवा के साथ की शर्मनाक हरकत, अब भुगतेगा सजा

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कालूराम मीणा ने बताया कि पुलिस को दूरभाष पर रेलवे ट्रेक के आगे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली| जिस पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन युवक के क्षत-विक्षत शव को घर ले गये एवं पुलिस कार्यवाही करने से मना कर दिया| पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान ग्राम पंचायत दो जीबी के गांव दौलताबाद निवासी लेखराज नायक (35) पुत्र दुलाराम नायक के रुप में हुई है|

Video: खांसी-जुकाम के रोगी बढ़े, मिले पौने सात हजार रोगी

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक लेखराज पारिवारिक कारणों से परेशान था| घर के लिए सब्जी लाने के लिए बाजार जाने का कहकर निकला था मृतक लेखराम- मौके पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने बताया कि मृतक लेखराम विवाहित था| सुबह करीब 9 बजे मृतक लेखराम घर के लिए बाजार (जैतसर) से सब्जीयां लाने की बात कहकर घर से निकला था| परिजनों ने रोते-बिलखते हुए बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा| परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से भी इंकार कर दिया|

Read more:-

Video: बस और बोलेरो की टक्कर में 12 जने घायल ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

Video: आधे से ज्यादा दर्जन घरों पर मंडरा रहा है मौत का खतरा