5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: श्रीगंगानगर की खबरों को पढ़िए बस एक क्लिक में

- खरीदारी और मनोरंजन का मेला - उत्कृष्ट विघालय के टीम लीडर की सोच में बदलाव लाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 28 Dec 2017, 12:56 PM IST

mega trade fair in sriganganagar

mega trade fair in sriganganagar

1- न्यू ईयर कॉर्निवल में उमड़े लोग

श्रीगंगानगर. राजस्थान पत्रिका की ओर से शहरवासियों के लिए आायोजित न्यू ईयर कॉर्निवल में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। परिवार के साथ आए लोग अपनी पसंद की खरीदारी कर रहे हैं साथ ही खाने-पीने के झूलों का आनंद भी ले रहे हैं। मौसम सर्द होने के साथ लोग ऊनी कपड़ों को खरीदने में खास रुचि दिखा रहे हैं।

Video: सिलेंडर ने पकड़ी आग और जल गया पूरा घर, दुसरो से मांगने पड़ रहे है कपडे-बिस्तर

कॉर्निवल में लोग खरीदारी करने के साथ कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चख रहे हैं। मेले में जहां स्थानीय व्यापारी अपने विशिष्ट उत्पादों को लेकर आए हैं वहीं बाहर से आए हुए व्यापारी भी विभिन्न तरह के उत्पादों को बाजार में उतारा है। न्यू ईयर कॉर्निवल के लिए रामलीला मैदान में तीन विशाल वाटर प्रूफ डोम बनाए गए हैं। मेले में प्रवेश निशुल्क है इसका समापन 31 दिसंबर को होगा।

Video: विकलांग विधवा व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से झेलनी पड़ रही है परेशानी

2- एक सौ चालीस संस्था प्रधान की भागीदारी

टीम लीडर की सोच में बदलाव लाना होगा। श्रीगंगानगर. शिक्षा की गुणवत्ता के लिए के लिए उत्कृष्ट विद्यालय तो बना दिए लेकिन जमीनी स्तर पर विद्यालय उत्कृष्ट नहीं है। इसलिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालयों के संस्था प्रधानाओं को डीएवी स्कूल में दस दिवसीय प्रशिक्षण देकर टीम लीडर तैयार किया जा रहा है। इनको टीम लीडर के गुर सीखाएं जा रहे हैं। इस मौका पर संस्था के 140 प्रधान शामिल हुए और इनको टीम लीडर के रूप में खुद की सोच में बदलाव लाने का आह्वान किया।

Video: तीन महीने से नहीं मिल रहा वेतन, अब आया मजदूरों में आक्रोश

दूसरे दिन विद्यालय नेतृत्व का दृष्टिकोण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौका पर एडीपीसी राजेश अरोड़ा, संदर्भ व्यक्ति रामेश्वर सहारण, संजय शर्मा, साहबराम गोदारा, संस्करण बिश्नोई और विनोद कुमार ने विद्यालय नेतृत्व का दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा की गई। गुरुवार को तीसरे दिन स्वयं का विकास पर चर्चा की जाएगी। इसमें तीन बैच चल रहे हैं और सुबह सात से आठ और रात्रि आठ से नौ बजे तक बायोमैट्रिक हाजिरी लगती है। दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है।

Video: खेलों में लें उत्साहपूर्वक भाग

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़