श्रीगंगानगर. लंबी दूरी की यात्री गाडिय़ों में महिलाओं की सुरक्षा और आम सवारियों की मदद के लिए अब हर स्लीपर क्लास के एस-1 कोच में बर्थ नंबर 63 सुरक्षाकर्मियों के लिए रिजर्व रहेगी। जरूरत पडऩे पर यात्री सीट नंबर 63 पर जाकर जीआरपी अथवा आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों से मदद ले सकेंगे। एस-1 कोच की बर्थ नंबर 63 एक तरह से यह अस्थाई पुलिस चौकी होगी। बर्थ पर एक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी होगी, जिसके पास वायरलैस सैट भी होगा। जरूरत पडऩे पर वह अन्य सुरक्षा कर्मियों अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षा गार्डों से मदद ले सकेगा।