26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: डांडिया चढ़ा परवान पर, जगह – जगह दिखे गुजरती रंग

श्रीकरणी क्षेत्र मंदिर समिति थर्मल द्वारा आवासीय कॉलोनी टेनिस मैदान में आयोजित गरबा उत्सव परवान पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 30 Sep 2017, 1:49 PM IST

navratri special 2017 event

navratri special 2017 event

सूरतगढ़ थर्मल। नवरात्रा के नौ दिन चलने वाले इस गरबा उत्सव में आवासीय कॉलोनी के बच्चे, महिलाये तथा युगल पूरे उत्साह के साथ भाग लेते है। मंदिर समिति के सुनील लवंगकर ने बताया कि नवरात्रा की प्रथम रात्रि से शुरू हुए इस डांडिया गरबा उत्सव के अन्तिम तीन दिन विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। जिसमे तहत बुधवार रात्रि को कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 के बालक बालिका तथा महिला वर्ग की गरबा डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन, इसी के तहत गुरुवार रात्रि को नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चो की प्रतियोगिता तथा शुक्रवार रात्रि अंतिम दिन महिला समूह एवम युगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Video: अब कैसे होगा कुपोषित बच्चों का इलाज

जिसमें समूह गरबा नृत्य में श्रीमती आशा वर्मा का नवदुर्गा ग्रुप प्रथम, श्रीमती मालती जाटव का पिपाणी ग्रुप द्वितीय एवम कुमारी निहारिका चौल्डा का शाइन स्टार ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। अंतिम दिन की विजेता टीम के अलावा विगत तीन दिनों से चल रही बच्चो, महिलाओं की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पारितोषिक वितरित किये गए। मध्य रात्रि तक चले इस गरबा महोत्सव का समान भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ।

Video: हर दिन उजड़ रहे घर, कलक्टर साहब कुछ तो करो

इससे पूर्व परियोजना के मुख्य अभियंता एम एल शर्मा, सुपर क्रिटिकल इकाइयों के मुख्य अभियंता बी पी नागर सहित श्री सीमेंट की दिनेश जैन, आदि ने माँ दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना एवम आरती के साथ डांडिया गरबा महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया की शनिवार को आवसीय कॉलोनी स्टेडियम मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया जायेगा इससे पर्व मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के दरबार सहित रावण की सेना की सचेतन झांकिया निकली जाएगी तथा स्टेडियम मैदान में राम रावण युद्ध का मंचन होगा । इसके पश्चात 45 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।

Video: नक्का खुलवाने की मांग, भूख हड़ताल पर बैठा किसान

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग