5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडी समिति अब नहीं रख सकेगी एक से अधिक बैंक खाते

निर्देश- कृषि विपणन विभाग ने जारी किये निर्देश, एक से अधिक बैंक खातों को बंद करवाने के दिये निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 16 Nov 2017, 3:11 PM IST

one bank account is enough for mandi organisation

one bank account is enough for mandi organisation

जैतसर. किसानों के विकास एवं हितों में संचालित की जा रही कृषि उपज मण्डी समितियां अब एक से अधिक बैंक खातों का संचालन नहीं कर सकेगी। एक से अधिक बैंकों में खाते होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विपणन विभाग के निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को सख्त हिदायत देते हुए अविलंब एक से अधिक बैंक खातों को बंद करने के निर्देश जारी किये है। निदेशालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित मंडी समिति के सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी निदेशालय की ओर से जारी किये गये हैं।

Video: घरेलू सिलेण्डर से गैस रिसाव के बाद कमरे में लगी आग

एक से अधिक बैंक खातों को बंद करने के पीछे निदेशालय की ओर से कृषि उपज मण्डी समिति कार्यालयों को और अधिक पारदर्शितापूर्ण बनाने व कृषि उपज मण्डी समिति के लेनदेन को सरल करने की बात कही गई है। वहीं एक से अधिक बैंक खातों के बंद करने के निर्देशों के बाद कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में होने वाले संभावित भ्रष्टाचार को रोकने की दिशा में भी मजबूती मिलेगी। हालांकि निदेशालय की ओर से पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश जारी किये गये थे लेकिन प्रदेशभर की मंडी समितियों की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लेने के कारण अब सख्त कार्यवाही के भी निर्देश निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को जारी किये हैं।

Video: मौसम साफ के बाद आज फिर आई धुंध, स्कुली बच्चो पर पड़ा असर

लेनदेन होगा पारदर्शी

कृ़षि विपणन बोर्ड के निदेशक ननुमल पहाडिय़ा ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति कार्यालयों के एक से अधिक बैंक खाते होने के कारण प्रदेश की कुछ मंडी समितियों में लेनदेन में पारदर्शिता को लेकर संदेह की स्थिति बन रही थी। वहीं प्रदेश की एक-दो मंडी समितियों में गबन के भी मामले उजागर हुए थे। जिसके बाद से ही निदेशालय ने एक से अधिक बैंक खातों को बंद कर एक बैंक खाते के माध्यम से ही लेनदेन करने के निर्देश जारी किये थे। साथ ही एक बैंक खाता होने के बाद मंडी समिति के बैंक खाते संबंधी प्रविष्टियों एवं कार्यालय खाते को मैंटेन करना भी सरल हो जायेगा। इसके अलावा कार्यालय में भ्रष्टाचार पर भी अंकुश स्थापित होगा। कृषि विपणन विभाग के निदेशक ननुमल पहाडिय़ा ने बताया कि अब यदि किसी भी मंडी समिति ने एक से अधिक बैंक खातों के माध्यम से कामकाज का संचालन किया तो संबंधित मंडी समिति सचिव के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Video: मनमर्जी का डिवाइडर, अनदेखी का शिकार

श्रीविजयनगर मंडी समिति में सामने आया था गबन का मामला

श्रीगंगानगर जिले की कृषि उपज मण्डी समिति श्रीविजयनगर में भी मंडी समिति के बैंक खाते से धनराशि निकाल कर दुरुपयोग करने का एक मामला सामने आया था। एक से अधिक बैंक खाते होने के कारण संबंधित मामले की जानकारी न तो ऑडिट के दौरान अधिकारियों की पकड़ में आया एवं न ही मंडी समिति बोर्ड के समक्ष। ऐसे में अब एक से अधिक बैंक खाते बंद करने के निर्देश के बाद ऐसे मामले भी कम होने की उम्मीद है। प्रदेशभर की मंडी समितियों को एक से अधिक बैंक खाते बंद करने के निर्देश जारी किये है। निर्देशों की अवमानना करने पर संबंधित मंडी समिति सचिव के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Video: पद्मावती के विरोध में फूंक दिया संजय लीला भंसाली का पुतला