26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बलूव्हेल गेम के दुष्परिणामों की जानकारी दी

27 ए के विद्यालय में हुआ आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 25 Sep 2017, 2:22 PM IST

online blue wheal game

online blue wheal game

Video : पंजाब से डीजल तस्करी का खेल, पंजाब में सस्ता और राजस्थान में महंगा

अनूपगढ़। तहसील क्षेत्र के गांव 27 ए में पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को खालसा पब्लिक स्कूल के बच्चों को बलूव्हेल गेम से दूर रहने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अनूपगढ़ थानाधिकारी ने मोबाइल के बहुचर्चित बलूव्हेल के बारे में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खेल एक आत्मघाती खेल है थानाधिकारी भवानी सिंह चारण ने बच्चों को ब्लूयुव्हेल गेम की जानकारी विस्तार से जानकारी देते हुए य्या खेल के दुष्परिणामों के बारे में बताया। इसके अलावा साथ बच्चो को शारीरिक खेलों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है।

video: गाना गाने की जरूरत नहीं, मुझे काम से मतलब है- जिला कलक्टर

शिक्षा की जानकारी देते हुए उन्होंने शिक्षा उन्होंने कहा कि शिक्षा को दबाव में नही पढ़कर उसे अपना लक्ष्य मानकर पढ़े क्योकि हमे ऊंचा मुकाम हासिल करना है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को गुड़ टच बेड टच के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी अंजान या जानकार आपको बुरी तरह से टच करता है और आपको उसका टच करना अच्छा नही लगता तो अपने अभिभावकों को इस बारे में बताएं ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Video: अनुपगढ़ में ए सी बी की कार्रवाई

उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार का अपराध होते देख आप तुरन्त पुलिस को सूचित करें, पुलिस द्वारा अपराध की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। इसके अलावा थानाधिकारी भवानी सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए नए नियमों से अवगत करवाया। अपने संबोधन के अंत में थानाधिकारी भवानी सिंह चारण ने प्राचार्य को निमंत्रण दिया कि आप बच्चो को थाना परिसर में लाये व हमारे कार्यालय की कार्यशैली देखे।

Video: ४० करोड़ की लागत से होगा सडक़ का जीर्णोद्धार

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग