5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: यहां बना हुआ है कचरे का पहाड़, लोगो ने तिलमिला कर उठाई आवाज

- छह जैड में कचरा डालने का विरोध, ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन - नगर परिषद अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे उठाया धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 21 Dec 2017, 1:14 PM IST

people angry because waste things

people angry because waste things

Video: खुला था नाला और पलट गई स्कूटी, नाले में जा गिरे तीन बच्चे

छह जैड में कचरा को लेकर किया विरोध

श्रीगंगानगर. शहर से कुछ दूरी पर छह जैड में नगर परिषद कर्मियों के कचरा डालने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने धरना लगा दिया। यहां पर नगर परिषद की साढ़े बारह बीघा भूमि है। इनमें साढ़े दस बीघा भूमि पर पहले कचरा प्वाइंट था। नगर परिषद ने अब फिर से वहां पर कचरा डालना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे ग्रामीण राजू सैनी, डॉ. बलवंत सिंह चौहान सहित दो दर्जन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए नगर परिषद के कचरा डाल रहे वाहन को रोक दिया।

Video: गुजरात चुनाव में गुज़रे सीसुब एएसआई का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

सैनी ने कहा कि नगर परिषद के के साथ लिखित में जो समझौता हुआ था इसके बावजूद नगर परिषद मनमर्जी करते हुए किसानों के खेतों में, सडक़ पर और कचरा प्वाइंट पर भी कचरा डाला जा रहा है। इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कचरा प्वाइंट पर धरना लागकर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौका पर स्वास्थ्य अधिकारी नरेश झौरड़ व फायर ऑफिसर गौतम लाल ने ग्रामीणों से बात कर दोपहर दो बजे समझौता किया है।

Video : तेज गति के वाहनों पर कार्रवाई से बीस फीसदी कम हुआ मौत का आंकड़ा

इसके बाद नगर परिषद ने वहां पर साफ-सफाई करवाई और शाम को फोगिंग तक करवाई गई। इस मौका पर ग्रामीण रामदेव,नत्थूराम,अशोक सहारण,जगदीश हुड़ा,राजेश कुमार सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि नगर परिषद जानबूझ कर खेतों में डाल कर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही पुरानी आबादी पुलिस थाना का जाब्ता भी मौका पर पहुंच गया।

Read more:-

Video: शिक्षा विभाग में मची खलबली, जिले के पांच हजार विद्यार्थी होंगे प्रभावित

#Crime अंतर्राज्यीय डकैती गैंग के मुखिया सहित दो पकड़े, रिमांड पर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़