5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: जब डीजल की जगह पंप ने दिया पानी, वायरल विडियो से वाहन चालकों में खलबली

पल्लू के पेट्रोल पंप की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 7 Dec 2017, 3:29 PM IST

petrol video viral on internet

petrol video viral on internet

पल्लू. कस्बें में स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल के स्थान पर पानी आ जाने की सुचना से वाहन चालकों में सनसनी फैल गई। घटना कस्बें के सोनी फिलिंग स्टेशन की है। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम शेखचूलिया के एक जीप चालक ने मंगलवार को इस पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था जिसके बाद पंप से कुछ दूर निकलने के बाद जीप बंद हो गई। जिसके बाद मिस्त्री से जानकारी ली तो डीजल में पानी की मिलावट बताई। वाहन चालक ने जब ये बात पंप पर काम कर रहे कर्मीयों को बताई तो कर्मचारियों के होश फांख्ता हो गये।

Video: हमलावरों ने बैग छीना तो निहत्थे मुकाबला करने लगा पंकज, एेसे में तीन गोलियां दागी और कर दिया ढेर

घटना की तहकिकात के लिये एक बाल्टी में पांच लीटर तेल डालने की मांग की तो बाल्टी में शुद्ध पानी देखकर वहां खड़े लोग स्तब्ध रह गये। वहां मौजूद लोगों ने पेट्रोल पंप के मालिक को बुलाकर सारे घटनाक्रम से अवगत करवाकर उन पर पानी बेचने का आरोप लगया। इस घटना का विडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडीया पर वायरल कर दिया जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जब पत्रिका ने सोनी फिलिंग स्टेशन के मालिक अजय सोनी से बात की तो उन्होंने बताया कि नया टैंक हाल ही में उपयोग लेना शुरू किया है।

Gallery: पदक के लिए उत्साह सातवें आसमान पर

जब डीजल टैंक साफ किया था तब नीचे किसी लीकेज के चलते करीब पच्चास - साठ लीटर टैंक में चला गया। रविवार को इंजिनियर की मदद से टैंकर की पाईप नीचे करवाई थी जिसके चलते पंप ने टैंक में मौजूद पानी उठा लिया। जिसके बाद पुरा पानी बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने ये अंजाने में होना बताया तथा जीप चालक को पुन: तेल डालकर उन्हें संतुष्ट करने की बात कही है।

Video: बनते ही बिखरी डामरीकृत सड़क

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़