26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: टिब्बा क्षेत्र की सुधरेगी सेहत,  देईदासपुरा पंचायत में बन रहा दो मंजिला पीएचसी

राजियासर उपतहसिल के बारानी गांवो की ग्राम पंचायत देईदासपुरा में सरकार की तरफ से पीएचसी के दो मंजिला भवन का निर्माण चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 19 Sep 2017, 1:01 PM IST

phc construction in daidaspura

phc construction in daidaspura

राजियासर (श्रीगंगानगर). जानकारी के अनुसार देईदासपुरा में दो मंजिला भवन के साथ साथ दो चिकित्सको के रुम व एक स्टॉफ के रुम का भी निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे चिकित्सक व स्टॉफ के लिए चार चार कमरे व अन्य मिलभुत सुविधा है। पीएचसी भवन में दो चिकित्सक कक्ष, लेबर रुम, ऑडी, डिलीवरी वार्ड, मेल-फिमेल वार्ड, जनरल वार्ड, दवा वितरण केन्द्र, नर्सींग स्टॉफ रुम व दूसरी मंजिल पर एक हॉल, मिटिंग रुम, रिकार्ड रुम, टीकाकरण रुम,स्टोर रुम व वेक्सीन स्टोर रुम आदि बन रहे है।

Video डिप्पो पर गेंहू खत्म उपभोक्ता परेशान, तीन माह से नही मिल रहा है कैरोसीन

भवम निर्माण के बाद ग्रामीणो व चिकित्सा कर्मीयो को भी राहत मिलेगी। पौने दो करोड़ का बजट-इस पीएचसी के तहत दो मंजिला भवन, चारदिवारी दो चिकित्सक कक्ष व स्टॉफ कक्ष आदि के लिए करीब पौने दो करोड़ का बजट स्वीक्रत हुआ है। निर्माणाधिन भवन के निर्माण में तीन माह से कार्य चल रहा वहीं चार माह पश्चात पुरा भवन तैयार हो जाएगा। दर्जनो गांव होंगे लाभान्वित-पीएचसी के निर्माण के बाद बछरारा, देईदासपुरा, कोनपालसर, सांवलसर, लधेर, करड़ू, भोजूसर सहित आस पास के गांव व सीमावर्ती जिलो के निकटतम गांवो के लोगो को भी फायदा होगा।

Video: सूरतगढ़ की खास खबरों के लिए क्लिक करें

अटल सेवा केन्द्र में चल रही है पीएचसी

वर्तमान में भवन के अभाव में देईदासपुरा ग्राम पंचाय के अटल सेवा केन्द्र में पीएचसी चल रही है, ऐसे में मरीजो व पंचायत में आने वाले को दिक्कत होती है। इस समय देईदासुरा पीएचसी में एक चिकित्सक, दो मेल नर्स द्वितिय, एक एएनएम, एक फार्माशिष्ट व एक आशा सुररवाईजर कार्यरत है। "भवन निर्माण के बाद चौबिसों घंटे लोगो का सुविधा मिलेगी व इलाज के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। डॉक्टर पंकज मेहला चिकित्सा प्रभारी, पीएचसी देईदासपुरा,

"टिब्बा क्षेत्र के लोगो के लिए पीएचसी भवन बनने पर उपचार के लिए भटकना नही पड़ेगा और लोगो के समय व धन की बचत होगी। विरेन्द्र सिंह सरपंच ग्राम पंचायत देईदासपुरा

Video: श्रीगंगानगर की न्यूज़ के लिए क्लिक करें

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग