26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: वेंटीलेटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

एक तरफ राज्य सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे कर रही है। वहीं सरकारी चिकित्सालय मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 15 Sep 2017, 3:48 PM IST

Primary health center situation on ventilator

Primary health center situation on ventilator

सूरतगढ़(श्रीगंगानगर). सूर्यनगरी क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से बने अरबन प्राथमिक स्वास्ध्य केन्द्र वेंटीलेटर पर चल रहा है। वर्तमान में एक मात्र अनुबंध पर नियुक्ति चिकित्सक के भरोसे ही चिकित्सालय की व्यवस्था चल रही है। शुक्रवार को चिकित्सक का साप्ताहिक अवकाश होने पर चिकित्सालय पर ताला लग जाता है। इस समस्या के समाधान करने के बारे में कई बार चिकित्सालय प्रभारी की ओर से चिकित्सा अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।

Video: नही मिल रहा मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का लाभ

इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूर्यनगरी क्षेत्र में अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। स्टाफ की कमी के चलते अरबन पीएचसी में एक ट्रोमा सेंटर एक फिमेल नर्स व श्रीगंगानगर से स्वास्थ्य महिला मार्गदर्शिका को प्रतिनियुक्ति पर लगा रखा है। वहीं अनुबंध पर एक चिकित्सक व एक डॉटा ऑपरेटर कार्यरत है। अर्बन पीएचसी में सुविधाओं का अभाव है।

Video: महिला व बच्ची का शव मिला, हत्या करने का संदेह

इस वजह से सूर्यनगरी क्षेत्र के मरीजों के लिए यह पीएचसी राहत की बजाए परेशानी का सबब बन नही है। अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. पीडी चुघ भी पीएचसी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय अधिकारियों तक अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

Gallery: हनुमानगढ़ में चौकन्नी हुई पुलिस और काटे चालान

स्टाफ का टोटा, बढ़ी परेशानी

अरबन पीएचसी में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण केन्द्र, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच केन्द्र, जच्चा बच्चा वार्ड, ओपीडी रुम, स्टोर आदि बने हुए हैं। चिकित्सालय के लिए दो चिकित्सक, दो नर्स, दो कम्पाउडर, एक लैब तकनीशियन, एक डाटा ऑपरेटर, एक फार्मासिस्ट व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद स्वीकृत है। लेकिन चिकित्सालय में एक चिकित्सक, एक फिमेल नर्स, एक स्वास्थ्य महिला मार्गदर्शिका, एक डाटा ऑपरेटर कार्यरत है। जबकि स्थाई रुप से नर्सिग स्टाफ का अभाव है। चिकित्सालय में निशुल्क जांच केन्द्र व डिलीवरी की व्यवस्था चालू नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Video: लापरवाही- नसबंदी के बाद ना मिला पानी, ना मिली सोने को जगह

नहीं सुधर रहे हालात

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूर्यनगरी क्षेत्र के नगरपालिका के सामुदायिक भवन में एक मई २०१५ को अस्थाई रुप से अरबन पीएचसी का संचालन शुरु हुआ। नगरपालिका की ओर से शिवबाडी के पास एक भूखण्ड दिया गया। यहां पीएचसी निर्माण पर करीब ४५ लाख रुपए की लागत आई। गत वर्ष १३ दिसम्बर को विधिवत शिवबाडी रोड स्थित अरबन पीएचसी अपने भवन में स्थानांतरित हो गया था। स्वयं का भवन होने के बावजूद पीएचसी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सूर्यनगरी क्षेत्र के मरीज प्रतिदिन जांच व दवा के लिए अरबन पीएचसी आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने पर निराश होकर वापिस लौट जाते हैं। शुक्रवार को चिकित्सक का साप्ताहिक अवकाश होने पर इस दिन सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ती है।

Video: राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही हिन्दी

करवाया है अवगत

अरबन पीएचसी के स्टाफ सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। अगर नई नियुक्तियां होगी तो पद भरे जा सकेंगे।-डॉ. मनोज अग्रवाल, बीसीएमओ, सूरतगढ़

Video: ग्रामीणों ने पंचायत समिति कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग