26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बरसात के बाद बदली तस्वीर, अच्छे उत्पादन की उम्मीद, धोरो में लहलहा रही है सावणी की फसल

राजियासर में बरसात के बाद काफी मौसम पलट गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 23 Sep 2017, 12:16 PM IST

rain in rajiyasar

rain in rajiyasar

राजियासर (श्रीगंगानगर). राजियासर के टिब्बा क्षेत्र में लोग जहां सावणी के बिजान को लेकर बरसात के अभाव में मायूष नजर आ रहे थे वहीं गत दिनो हुई कई बार जोरदार बरसात ने क्षेत्र की काया ही पलट दी। बरसात के बाद धोरो में ग्वार व बाजरे की फसल लहलहा रही है, वहीं किसान खेतो में रखवाली को लेकर दिनरात लगे हुए है।

Video: सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

हर खेत में डेरा

सावणी की फसल की रखवाली को लेकर क्षेत्र के हर खेत में लोग डेरा लगा रखे है और रात भर बैटरी की रोशनी से पशुओ से बचाने के लिए पहरा दे रहे है। वहीं कुछ किसान परिवार सहित खेतो में ही झोंपड़ी बनाकर निवास करने लगे है, ताकी गांव से खेत तक रोज का आवागमन न हो।

Video: राजस्थान पत्रिका के टॉक शो में जीएसटी को बताया जंजाल

चला कातिसरे का जोर

बरसात के बाद जहां खेतो की तस्वीर बदली वहीं कातिसरे को जोर भी दिखने लगा है। खेतो में लोईया, टिंडसी, ग्वार फली, मतीरा, काचर व काकड़ीया का इस बार अच्छा जमाना है। लोग बाजार की सब्जी को भुलकर खेतो की सब्जी में ही काम चला रहे है।

Video: छात्र अध्यापक- अध्यापिकाओ ने निकाला रोष मार्च'

मुंग व मोठ की कटाई शुरु

खेतो में इस समय सावणी की फसल में मुंग के तोड़ने व मोठ काटने का काम चल रहा है। लोग इन दोनो फसलो को लेकर खेतो में व्यस्त नजर आ रहे है।

Video: महिला की संदिग्ध मौत, गला घोंटने से हत्या का अंदेशा

बाजरे पर लगने लगे सीट्टे

लोगो के खेतो में बीजी गई बाजरे की फसल पर अब सीट्टे लगने शुरु हो गए है। धोरो में खड़ी बाजरी की फसल पर लग रहे बाजरे के सीट्टे की रखवाली को लेकर अड़वा व खाली पीपे बजाकर पक्षीयो को उड़ा रहे है। किसानो ने बताया की बाजरे की सीट्टे पकने पर पहले सीट्टे तोड़े जांएगे व बाद में कड़बी काटी जाएगी।

Video: श्रीगंगानगर के आस पास की न्यूज़ के लिए क्लिक

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग