सोमवार को नेहरानगर में हरीश का मकान धंस गया। उसके घर का फर्श इतना जर्जर हो चुका है कि जैसे जैसे खुदाई की गई, वैसे वैसे पानी और कीचड़ निकलता रहा। कक्ष और बाथरूम के फर्श के नीचे इतना गहरे खड्ढे हो गए है कि उसे अब तुड़वाया जा रहा है ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो जाएं। मकान मालिक हरीश का कहना है कि सीवर लाइन की क्वालिटी निम्न स्तर की थी। वहीं पेयजल पाइप भी जर्जर है, इन दोनों पाइपों से पानी लीकेज होने से पूरे इलाके में हर घर को नुकसान पहुंच रहा है।