
sriganganagar all news in one click
विद्युत विभाग द्वारा की गई कार्रवाई
बीरमाना ( श्रीगंगानगर ) क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर पिछले समय से बाकि चल रहे विद्युत बिलो को नही भरने के कारण दर्जनभर ग्रामीणो के विद्युत कनेक्शन काटे गये। यह विद्युत कनेक्शन विद्युत विभाग की टीम द्वारा काटे गये वही अभी भी विभाग बकाया बिलो को भरने के लिए उपभोक्ता को कह रहा है।वही मौके पर बकाया चल रहे बिलो की वसूली की गयी। यह विद्युत कनेक्शन बीरमाना, रघुनाथपुरा, दस आरड़ी, हरदासवाली, चौबीस एसडी में की गयी।
डॉक्टरों की हड़ताल जारी
अनूपगढ़ आज भी रहे सेवारत डॉक्टर्स हड़ताल पर, एक आयुष चिकित्सक के भरोसे CHC, मौसमी बीमारियों के आ रहे है मरीज, मरीजो को हो रही है परेशानी, रोगी निजी चिकित्सको के पास जाने को मजबूर, अनूपगढ़ सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को दिन भी सीएचसी में कार्यरत डॉक्टर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रोगियों को भारी दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल में आयुष डॉक्टर सीमा चौहान ने रोगियों का आयुर्वेदिक पद्द्ति से इलाज कर रही है। शुक्रवार को सीएचसी में उपचार के लिए आयुष चिकित्सकों के चैंबरों के आगे रोगियों की लंबी कतार लग गई। ओपीडी संख्या करीब 300 सौ से 350 तक रही।
बाजार में आया दो सौ का नया नोट
रामसिंहपुर. मंडी में दो सौ का नया नोट आते ही लोगों मे नोट देखने का उत्साह उमड़ पड़ा। जानकारी के अनुसार मंडी में किरयाना की दुकान पर ग्राहक ने एक सो अस्सी रूपये का समान खरीदा तो उसने दुकानदार को दो सौ रूपये का नोट दिया। नोट देखते ही दुकानदार व आसपास के लोगों में नोट देखने का उत्साह उमड़ पड़ा व नोट देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
Updated on:
22 Dec 2017, 5:09 PM IST
Published on:
22 Dec 2017, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.