5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: यंहा लगी आग तो वंहा हुई चोरी, जानने के लिए क्लिक करें

- पार्क के पास खड़ी कार में आग लगी - सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 23 Dec 2017, 3:18 PM IST

car burnt in ganganagar

car burnt in ganganagar

श्रीगंगानगर. शहर में हनुमान मंदिर पार्क के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे खड़ी कार के इंजन से धुंआ उठता देखकर आसपास के लोगो मे हड़कम्प मच गया। मोके पर पहुँची दमकल ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार 17 एल ब्लॉक निवासी राहुल शर्मा करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी कार को पार्क के पास खड़ी करके गया था। कुछ देर बाद ही कार के इंजिन से धुंआ उठता देखकर लोगो मे हड़कम्प मच गया। लोगों ने मामले की सूचना दमकल को दी। मोके पर पहुँचे दमकलकर्मियों ने कार का बोनट खोलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां लोग जमा हो गए। दमकलकर्मियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किटः होने लगी।

Video: शहर की 4 सड़कों पर रहेगी तीसरी आंख से नजर

अनूपगढ़. शहर के वार्ड नम्बर 14 स्थित गुरुद्वारे के पास गत रात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में चोरी को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 14 निवासी चरण जीत सिंह तथा उनकी पत्नी प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। शुक्रवार रात्रि अज्ञात चोर छत के रास्ते से होते हुए घर के अंदर पहुंचे।शनिवार सुबह पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने अंदर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। पडोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक चरणजीत सिंह को दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस निरीक्षक रुली चन्द भी मौके पर पहुंचे। सारी स्थिति का जायजा लिया।

Video: नरमा तेजी के तीर पर

मौके की स्थिति देखकर लगता है चोरों ने घर में काफी समय बिताया होगा।घर के अंदर कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया था। घर के अंदर अलमारी के कपड़े तथा अन्य सामान अस्त व्यस्त हुआ पड़ा था।थानाधिकारी ने बताया कि परिवार शहर से बाहर गया हुआ है चोरों ने क्या क्या चोरी किया इसके बारे में कहना मुश्किल है। मकान मालिक की सूचना पर ही जानकारी मिल पाएगी की क्या चोरी हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मकानमालिक अनूपगढ़ नही पहुंचा था।

Video: बॉर्डर पार आई हेरोईन, तस्कर को दस साल कारावास

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़