27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सूफी गायन से बांधा समां

स्पिक मैके के तत्वावधान में सूफी गायन का कार्यक्रम हुआ। इसमे पद्मश्री जीसीडी भारती ने सूफियाना संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 20 Sep 2017, 11:59 AM IST

 sufi songs by sufi singer

sufi songs by sufi singer

श्रीगंगानगर। शहर के एस एन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को स्पिक मैके के तत्वावधान में सूफी गायन का कार्यक्रम हुआ। इसमे पद्मश्री जीसीडी भारती ने सूफियाना संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। उन्होंने शुरुआत फकीर का अर्थ बताते हुए फकीराना अंदाज़ में पहली प्रस्तुति हद तपे सो औलिया से शुरुआत की। उन्होंने फिक्र सब को खा गई शेर प्रस्तुति देते हुए मन लगो मेरो यार फकीरी में से रंग जमा दिया। उन्होंने कबीर के प्रेम को प्रेम न बाड़ी उपजे प्रेम न हाट बिकाय से प्रेम का अर्थ बताया। उन्होंने अमीर खुसरो का उल्लेख कटे हुए कहा कि खुसरो दरिया प्रेम का वाकी उल्टी धार के माध्यम से खुसरो ने प्रेम की अभिव्यक्ति दी है।

Video: सादुलशहर की न्यूज़ के लिए क्लिक करें

उन्होंने क्या गरज मुझको तेरे दिल पे असर है कि नही शेर के साथ अगली प्रस्तुति दी। उन्होंने दमादम मस्त कलंदर की प्रस्तुति दी। इस दौरान कई शेरों के माध्यम से रंग जमाया। उन्होंने बाबा फरीद शाह और बुल्लेशाह के शेर भी सुनाए। उन्होने जितने हसीन चेहरे भी शेर सुनाया। उन्होंने मेरा पिया घर आया की प्रस्तुति भी दी। इससे पहले सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पा स्पिक मैके के सुभाष शर्मा गोगी, सेवानिवृत्त संगीत व्याख्याता गायत्री राठौड़, मनोरमा बैद, वीरेंद्र बैद , सहित कई लोग मौजूद थे।

Video डिप्पो पर गेंहू खत्म उपभोक्ता परेशान, तीन माह से नही मिल रहा है कैरोसीन


व्यवस्था ने किया बेबस
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ। कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम फेल हो गया। इस दौरान कलाकार व्यवस्था सुचारू होने का इंतज़ार करते तथा आयोजक व्यवस्था बनाने में जुटे नजर आए। कॉलेज के विकास सिहाग, जीत सिहाग सहित कई लोग नौजूद थे। नितेश भारती अनुभव भारती आदि ने वाद्य यंत्रों पर संगत की।

Video: हत्यारोपी पकड़ से बाहर, पुलिस कह रही है - आप पकड़वाओ...

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग