26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सूरतगढ़ की खास खबरों के लिए क्लिक करें

- फोटो स्टूडियो पर चोरों ने बोला धावा - ढाई करोड़ की लागत से बनेगा गौरव पथ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 18 Sep 2017, 2:01 PM IST

suratgarh news in one click

suratgarh news in one click

सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर). शहर में चोरी की घटनाये रुकने का नाम ही नही ले रही है। बीती रात भी भगत सिंह चौक स्थित वर्मा स्टूडियो पर चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया परन्तु चोरो को कुछ हाथ नही लगा । जानकारी के अनुसार वर्मा स्टूडियो पर बीती रात छत के रास्ते से चोरों ने बन्द दरवाजे के पास की दिवार में सुराख किया। इसके बाद अंदर से बन्द गेट पर लगा ताला सरिये नुमा वस्तु से तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और शीशे तोड़ने के साथ सामान बिखेर दिया।

Video: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अर्जुन बागड़ी भड़के

परन्तु कोई कीमती चीज हाथ नही लगी। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले भी किसी ने चोरी का प्रयास किया था । परन्तु उस समय तोड़ फोड़ जैसी कोई घटना नही हुई। इसके बाद दूकान मालिक सतर्क हो गया और अपना कीमती सामान कैमरे इत्यादि घर रखवा दिए और आज इसी सतर्कता की वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया। सुचना पर सिटी पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी लेने के साथ मौका मुआयना किया।

Video: वेंटीलेटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

चिन्हित अतिक्रमणों पर पीजा पंजा चलेगा

सूरतगढ़. बीकानेर रोड पर गौरव पथ का निर्माण कार्य २१ सितम्बर को विधिवत रुप से प्रारम्भ होगा। इस मार्ग पर नगरपालिका ने भी अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। गौरव पथ निर्माण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व इस मार्ग पर चिन्हित अतिक्रमणों पर पीजा पंजा चलेगा। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चिन्हित स्थानों पर लाल निशान तक रही। हालांकि लोकायुक्त प्रकरण के तहत नेशनल हाइवे के किनारे चिन्हित अतिक्रमणों पर अवश्य पीला पंजा चलाया गया था। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन पर्व के चलते अभियान के चलने का कार्यक्रम आगे खिसकता रहा।

Video: नही मिल रहा मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का लाभ

नगरपालिका के नेशनल हाइवे किनारे अतिक्रमण हटाने का असर बाजार में अवश्य दिखाई दिया। दुकानदारों ने स्वैच्छा से दुकानों के आगे की थडिय़ा व शैड को हटाने की कार्रवाई की। इससे पालिका प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। भ्रम की स्थिति बाजार में नगरपालिका के अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर भ्रम की स्थिति बरकरार है। पूर्व में नगरपालिका की ओर से कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु करने के संकेत दिए गए। लेकिन किसी ना किसी कारणवश से अभियान नहीं चल सका।

Video: महिला व बच्ची का शव मिला, हत्या करने का संदेह

इस वजह से कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे वापिस शैड व थडिय़ा बना ली है। ऐसे में अब बीकानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा तो बाजार में भी पीला पंजा चलना भी तय है। दुकानदारों का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। शीघ्र हटाएगे अतिक्रमण गौरव पथ के निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के मद्देनजर इन्द्रा सर्किल से राठी सरकारी स्कूल तक मार्ग में आने वाले अतिक्रमण को शीघ्र ही हर हाल में हटाया जाएगा।

Gallery: हनुमानगढ़ में चौकन्नी हुई पुलिस और काटे चालान

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग