27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बिजली की तारों से बस में लगी आग, 2 की मौत की पुष्टि

जिला कलेक्टर ने की मृतकों के परिजनों को 50000 रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 27 Sep 2017, 12:10 PM IST

two death by fire

two death by fire

अनूपगढ़. पी.जी.एम. गांवों की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित राधा-स्वामी डेरे की दीवार के साथ करीब ७ बजे एक निजी बस के विद्युत तारों की चपेट में आ जाने से पूरी बस देखते ही देखते पूरी तरह से जल गई और बस में सवार यात्रियों में से 2 जनों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दोनों मृतकों के शव राजकीय अस्पताल में लाए गए। दोनों मृतकों में से एक की पहचान परमा राम शर्मा पुत्र भूरा राम शर्मा निवासी 365 हैड के रूप में हुई तथा दूसरे मृतक के जेब से राम लाल पुत्र नानू राम का ड्राइविंग लाइसेंस तथा किसी वाहन की आर.सी तथा एक मोबाइल मिला है, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नही हुई है कि दूसरा मृतक नानू राम है।

आग लगने के समय राधा-स्वामी डेरे के सेवादार डेरे में सेवा कर रहे थे सेवादारों ने तत्परता दिखाते हुए डेरे के टैंकर से आग बुझाने के प्रयास शुरु किए।तथा इसकी सूचना प्रशासन को दी। आग की सूचना पर थानाधिकारी भवानी ङ्क्षसह भी तुरंत सीमा सुरक्षा बल के टैकरों को आग बुझाने के सूचित कर मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी के अलावा उपखण्ड़ अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद तथा पुलिस उपाधीक्षक सोहन राम बिश्नोई भी अस्पताल पहुंचे। डेरे के टैंकर तथा बी.एस.एफ. के टैंकर के माध्यम से लोगों द्वारा आग को करीब २ घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका लेकिन प्रशासन की ओर से आग बुझाने की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था तथा शहर में फायर बिग्रेड़ की व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी बस जल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मुख्य रोड़ पर डेरे के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

जब लोगों द्वारा आग बुझाई जा रही थी तब जिंदा जले 2 यात्रियों के शव निकालकर सरकारी अस्पताल में एबुलेंस के माध्यम से पहुंचा दिए गए। यकायक हुए हादसे में कस्बे में हड़कंप मच गया। जैसे-जैसे लोगों को इस घटना की जानकारी लोगों को मिली तो सरकारी अस्पताल में भी मंडी के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका बैलान, मोहित छाबडा, साहिल कामरा भजन कामरा, कमलेश मेघवाल, मनोज जोशी, गंगाबिश्न सेतिया, अंशुल सेठी राजू डाल चंद्रपाल राबिया सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और सारे मामले की जानकारी ली। घटना के बाद से ड्राइवर तथा खलासी का भी पता नही है।

रायङ्क्षसहनगर से ३६५ हैड जा रही थी बस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निजी बस रायङ्क्षसहनगर से 365 हैड की ओर जा रही थी कि तथा चर्चाओं में यह बात सामने आई कि चक्काजाम के कारण बस का चालक उक्त रास्ते से उस बस को ले जा रहा था जहां बिजली की तारें काफी नीची थी और बस की तारें बस से टकराने के कारण बस में आग लग गई और यह भयंकर हादसा हुआ। घटना स्थल पर लोगों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। बस में बैठी सवारी पतरोडा निवासी सीताराम भाटिया ने बताया कि बस में लगभग १५-20 सवारियां थी। युवक भाटिया ने बताया कि उन्हें पतरोडा जाना था लेकिन जाम की वजह से ड्राइवर ने कहा कि बस को दूसरे रास्ते आए लेकर जाएंगे।

यात्री ने बताया कि रास्ते में 11000 वाल्ट की तारे नीची होने की वजह से तारें बस की छत को छू गई। तार के छूते ही बस में करंट फैल गया तथा आग लग गई। बस में आग लगता देख सभी चीख कर बच के भाग निकले लेकिन 2 व्यक्ति भागने के प्रयास में गिर गए तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्री भाटिया ने बताया कि उनको भी करंट का हल्का झटका लगा था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बस में मृतक परमा राम शर्मा पुत्र भूरा राम शर्मा निवासी 365 हैड का भतीजा भी यात्रा कर रहा था। जिससे मृतक की पहचान हो सकी।प्रशासन तथा मृतक के भतीजे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।सूचना पर परिजन भी अस्पताल में पहुचे।

मृतक परमा राम शर्मा तथा उसके भतीजे को देखते ही परिजनों की रुलाई छूट गई।जिसने भी यह हृदय विदारक दृश्य देेखा उनकी आंखे नम हो गई। प्रशासन द्वारा दोनों शवों को मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया। घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर ज्ञाना राम तथा एस पी हेमेंद्र कुमार भी अनुपगढ़ पहुंचे।अनूपगढ पहुंचने पर उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने की मृतकों के परिजनों को 50000-50000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की। लोगों में जिला कलेक्टर के समक्ष फायर बिग्रेड की कमी को उठाया।इस अवसर पर रायसिंह नगर अडिशनल एस पी भरतराज भी उनके साथ थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग