महज १५ मिनट आता है पानी! वार्डवासी मुकेश मोहनपुरिया, राजेन्द्र रैगर, राहुल फुलवारिया, सुनील मौर्य व रोशन आदि के नेतृत्व आए करीब दो दर्जन युवकों ने जलदाय विभाग के कार्मिक लालचंद लिम्बा व पंप संचालक राजाराम बिश्रोई को बताया कि उनके वार्ड में एक दिन छोडक़र रात को दो से पांच बजे के मध्य कभी भी पानी आता है। और वो भी महज १५ मिनट के लिए।