26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: महिला की संदिग्ध मौत, गला घोंटने से हत्या का अंदेशा

गजसिंहपुर में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। जानने के लिए पढ़ते रहें। गजसिंहपुर में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। जानने के लिए पढ़ते रहें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 22 Sep 2017, 1:58 PM IST

woman death in gajsinghpur

woman death in gajsinghpur

गजसिंहपुर. थाना गजसिंहपुर के गाँव लोहारा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। इस महिला का पति घटना के बाद गायब है। पुलिस इसे पति द्वारा हत्या का मामला मानकर जाँच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी राजाराम ने बताया की गाँव लोहारा के काश्तकार इकबाल सिंह के घर बेरासर नोखा निवासी भंवर लाल नायक अपनी पत्नी संतोष के साथ मज़दूरी करता था। शुक्रवार सुबह संतोष देवी मृत अवस्था में घर के अंदर पड़ी मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पति भंवर लाल घर पर नही मिला। थाना प्रभारी नुसार सम्भवतय भंवर लाल पत्नी की हत्या कर अल सुबह ही फरार हो गया।

Video डिप्पो पर गेंहू खत्म उपभोक्ता परेशान, तीन माह से नही मिल रहा है कैरोसीन

हालाँकि पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर उसकी धरपकड़ के प्रयास किये किंतु वह गिरफ़्त में नही आया। पुलिस के अनुसार इन दोनों की यह दूसरी शादी थी, पहले साथी को छोड़ कर भंवर लाल पिछले सात आठ वर्ष से यहीं गांव लोहारा में संतोष निवासी धनेरू डूंगर गढ़ के साथ रह रहा था। इन दोनों के अढाई वर्ष की बच्ची भी है। दोनों अधेड़ है। पुलिस का मानना है की संभव आंतरिक कलह के कारण भंवर लाल ने पत्नी संतोष की हत्या अंजाम दी है।

Video: टिब्बा क्षेत्र की सुधरेगी सेहत, देईदासपुरा पंचायत में बन रहा दो मंजिला पीएचसी

फ़िर भी पुलिस इनके रिश्तेदारों से जानकारी जुटाकर इस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है। थानाधिकारी राजाराम के अनुसार मामले का सही खुलासा भंवर लाल के पकड़ में आने के बाद ही होगा। वह इस घटना के बाद फरार है। पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन तैयार किया है। एमओबी टीम बुलाई गई है। मृतका के पोस्ट मार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने की प्रक्रिया की जा रही है।

Video: हत्यारोपी पकड़ से बाहर, पुलिस कह रही है - आप पकड़वाओ...

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग