किसान नेता कौर सिंह सिद्धू व कांग्रेस नेता हर्ष बंसल का कहना है कि इस अण्डरपास से आए दिन सांसद, विधायक, कलक्टर, एसडीएम सहित अनेक अधिकारियों व राजनेताओं के वाहन गुजरते हैं, फिर भी इस ओर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस ज्वलन्त समस्या की न तो शासन को चिन्ता है, न प्रशासन को। बस चुनाव के दौरान इस समस्या के निराकरण के लिए नेता लुभावने वायदे कर जाते हैं। चुनाव बाद अपना वायदा सब भूल जाते हैं।