6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने…

स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने प्रयास और तेज कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 17 Jan 2018, 7:17 AM IST

clean india

श्रीकरणपुर.

स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने प्रयास और तेज कर दिए हैं। इस कड़ी में मंगलवार को दुकानदारों को कचरा पात्र (डस्टबिन) बांटे गए। मौके पर मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण जोहिया, पार्षद अशोक बंसल, पार्षद राजेश बाघला, पार्षद पवन पपनेजा, पार्षद राजेन्द्र भादू, पार्षद प्रदीप तनेजा, पार्षद अर्जुन अग्रवाल, नितिन कंबोज व मनफूल राम भी मौजूद रहे। ईओ लालचंद सांखला ने बताया कि दुकानदारों के लिए एक हजार व घरों के लिए तीन हजार डस्टबिन वितरित किए जाएंगे।

Video: दो दर्जन होटलों में एक भी फायर ऑडिट का मापदंड नहीं कर रहा पूर्ण

प्रत्येक नागरिक करे सहयोग...

पालिकाध्यक्ष अनीता जोहिया ने कहा कि अपने घर के साथ-साथ मोहल्ला, सडक़ व पूरे शहर की स्वच्छता का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि राज्य में चार जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। इसमें अव्वल आने के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है। हालांकि नगरपालिका की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाने के अलावा कई कदम उठाए गए हैं। जोहिया ने बताया कि स्वच्छता एप पर आ रही शिकायतों के निस्तारण के लिए जहां मोबाइल टीम काम कर रही है। वहीं नाइट विजन टीम का गठन किया गया है। इससे अंधेरे में कचरा फेंकने वालों पर निगरानी भी की जाएगी।

ना माने तो होगी च्एफआईआरज् उधर, ईओ सांखला ने बताया कि मुख्य बाजार में रात को दुकानदारो द्वारा सडक़ पर कचरा फेंकने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ईओ ने कहा कि इस पर शीघ्र लगाम कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि डस्टबिन वितरण के बाद अब कोई दुकानदार कचरा फेंकते दिखा तो उस पर 5 सौ से डेढ़ हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, तीन बार जुर्माना लगने के बाद भी किसी ने सडक़ पर कचरा फेंका तो उस पर एफआईआर करवाई जाएगी।

संत ने संभाली च्कमानज् उधर, नगरपालिका की ओर से संत आकाश मुनि को स्वच्छता का ब्रांड अम्बेडसर बनाया है। इस संबंध में सोमवार को नगरपालिका में कार्यक्रम का आयोजन कर संत को सरोपा व वस्त्र भेंटकर स्वच्छता अभियान का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया। बाद में संत के सानिध्य में रड़ेवाला से आए करीब 250 सेवादारों के अलावा नगरपालिका के करीब 150 सफाई कर्मचारियों ने साफ सफाई की। सुबह दस बजे से शाम करीब पांच बजे तक चले अभियान में कस्बे के मुख्य बाजार, श्रीगंगानगर मार्ग, रायसिंहनगर मार्ग, गजसिंहपुर मार्ग के अलावा अन्य कई जगहों की सफाई की गई।