8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदला मौसम का मिजाज, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Weather changed, chill increased due to cold wave- श्रीगंगानगर में सुबह से छाए बादल, सूर्यदेव की आंख मिचौली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Surender Kumar Ojha

•

Updated: 26 Feb 2024, 2:15 PM IST

बदला मौसम का मिजाज, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

बदला मौसम का मिजाज, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

#Weather changed इलाके में सोमवार को फिर मौसम में बदलाव आया। काले घने बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। आसपास ग्रामीण इलाके में बरसातके आसार होने लगे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही इलाके में बरसात होने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी हुई है। हालांकि शहर में सूर्यदेव की आंख मिचौली का दौर सुबह से लेकर दोपहर तक जारी रहा। शीतलहर शुरू होने से ठिठुरन बढ़ गई हैं। रात के समय तापमान में भी एकाएक कमी आई हैं।
हालांकि कई जगहों पर बारिश से पिछले दिनों से पड़ रही सूखी ठंड़ से फसलों को निजात मिलेगी। जिससे फसलों के दाने अब खराब नहीं होंगे। किसानों ने बताया कि बारानी क्षेत्र की सरसों के लिए ये बरसात वरदान साबित होगी। इससे सरसों की फसल में दानों का अच्छा भराव होगा तथा सरसो में लगे चेपे रोग से भी निजात मिल सकेगी। इधर, बाजार में गर्म कपड़ों की फिर से डिमांड बढ़ गई हैं। सोमवार को लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर घर से बाहर आए।