रोडवेज कर्मियों की मुख्य मांगों में नए बसों की खरीद, खाली पदों पर भर्ती, महंगाई भत्ते, बोनस एवं एक्सगे्रसिया, सेवानिवृत्त परिलाभ आदि शामिल हैं। सीएमडी के साथ जयपुर में कर्मचारियों की वार्ता विफल होने के बाद कर्मियों ने 24 जुलाई तक धरना जारी रखने की घोषणा की है। 25 और 26 जुलाई को रोडवेज कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। सभा को मोहनलाल यादव जरनैल्सिंह, जगदीश बूरा, जसविन्द्र बुट्टर, मुख्त्यारसिंह सैनी, बीरबलराम माहर आदि ने सम्बोधित किया।