8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : ट्रेन भरी आए तो सामान चोरी, खाली आए तो पंखे

- नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन में भटिंडा के आसपास हो रही वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 20 Dec 2017, 9:26 PM IST

train

train

श्रीगंगानगर.

पंजाब व हरियाण इलाके में ट्रेनों में चोरी व छीनाझपटी करने की वारदात अभी थम नहीं पाई है। हाल ये है कि यदि ट्रेन भरी आए तो यात्रियों का सामान व मोबाइल चोरी की वारदात होती है और ट्रेन खाली आए तो पंखे आदि चोरी हो जाते हैं।ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था तो दूर रेलवे अपनी संपति की सुरक्षा ही नहीं कर पा रही है।

आरपीएफ जवानों ने बताया कि बीकानेर- सरायरोहिला दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन में पिछले माह जींद के पास सात दिन में यात्रियों से लूटपाट की दो वारदात हुई थी।इसके अलावा यात्रियों से भरी आने वाली इस ट्रेन में मोबाइल, बैग आदि सामान चोरी होने की घटनाएं अक्सर हो जाती हैं। इस यात्रियों से भरी ट्रेन में सामान आदि चोरी की वारदात हैं और नांदेड़ से श्रीगंगानगर आने वाली ट्रेन में दिल्ली तक यात्रियों की संख्या आधी हो जाती है। वहीं, जींद तक आते-आते ट्रेन खाली हो जाती है। जिसमें कुछ ही सवारियां बचती है। ऐसे में भटिंडा के पास संदिग्ध युवक चढ़ जाते हैं। जो ट्रेन में एसी व छत के पंखे चोरी कर ले जाते हैं। इस ट्रेन में पंखे आदि चोरी होने की पांच-छह दिन में शिकायत मिल जाती है। इसके बाद भी ट्रेन में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन जब श्रीगंगानगर स्टेशन पर पहुंची तो वहां टीटीई ने एक युवक को पकड़कर आरपीएफ जवानों के हवाले किया।

कोच टीईटी ने आरपीएफ जवानों को बताया कि ट्रेन में अक्सर पंखे आदि चोरी हो जाते हैं। यह युवक कोच से निकल रहा था और जबकि कोच खाली पड़ा था।जब इसको रोककर तलाशी ली तो उसके बैग में एसी कोच का पंखा मिला। जो उसने कोच से खोल कर अपने बैग में डाल लिया था। इस युवक को आरपीएफ थाने में लाया गया। जहां से उसे बठिंडा आरपीएफ थाने में भेज दिया गया।

इनका कहना है

- यात्रियों से भरी ट्रेनों में सामान आदि चोरी की वारदात हो रही है। वहीं खाली आने वाली नांदेड ट्रेन में बठिंडा व जींद के आसपास पंखे आदि चोरी हो रहे हैं। मंगलवार को ही एक युवक को ट्रेन में पंखे के साथ रेलवे कर्मचारियों ने पकड़ा था, जिसको बठिंडा भेज दिया गया है।

बीरबल यादव, कार्यवाहक थाना प्रभारी आरपीएफ श्रीगंगानगर।