6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुपके-चुपके आज होगा प्रेम का इजहार

लोगों ने मंगलवार को इसके लिए जमकर खरीदारी की। गिफ्ट शॉप्स पर लोगों का तांता लगा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 14 Feb 2018, 7:12 AM IST

valentine's day

श्रीगंगानगर.

कहते हैं प्यार एक पवित्र और दिल को छू लेने वाली भावना है। इसी पवित्र प्रेम के इजहार का दिन वैलेंटाइन डे बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन के लिए खरीदारी पिछले कई दिनों से जोरों पर है। दुकानें उपहारों से सजी हैं। लोगों ने मंगलवार को इसके लिए जमकर खरीदारी की। गिफ्ट शॉप्स पर लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने न केवल गिफ्ट खरीदे बल्कि कुछ दुकानों पर तो इन्हें प्रियजन तक पहुंचाने तक की व्यवस्था ग्राहकों को दी गई। गिफ्ट पहुंचाने के लिए निर्धारित समय तक तय किया गया तथा उसी समय गिफ्ट डिलीवर करवाने के लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया।

रेलवे स्टेशन कार्यालय पर चोरों का धावा


दिल से देंगे संदेश
सबसे ज्यादा जिस उपहार की बिक्री हुई वह है लाल रंग का खूबसूरत दिल। यह दिल उपहार में सबसे ज्यादा दिया गया। छोटे से बड़े आकार में ये दिल उपलब्ध हैं। लोगों ने इन्हें अपनी जरूरत के अनरूप खरीदा है।


गुलाब की बहार
उपहारों के साथ गुलाब और गुलदस्तों की भी खूब बहार रहेगी। इस दिन को मनाने के लिए दिल्ली से विशेष रूप से गुलाब के फूल के डिब्बे मंगवाए गए हैं। ये टाटा रोज हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत है तथा इसकी लंबी डंडी इसे अलग लुक देती है। इसके अलावा मंगलवार को गुलदस्तों की भी खूब मांग रही। दुकानें उपहारों से सजी हैं। लोगों ने मंगलवार को इसके लिए जमकर खरीदारी की। गिफ्ट शॉप्स पर लोगों का तांता लगा रहा।


मग, टी-शर्ट पर प्रियजन का नाम
इसके साथ ही मग और टी-शर्ट पर भी प्रियजन का नाम अंकित करवा कर भेंट करने की तैयारी की गई है। इसके अलावा की चैन, टेडीबियर सहित कई उपहार लोगों ने भेंट के लिए खरीदे हैं। इसके अलावा चॉकलेट्स की भी कई वैरायटी बाजार में है। वैलेंटाइन डे पर इनकी भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने गुलदस्तों के साथ विशेष किस्म की चॉकलेट भी अटैच कर प्रियजनों को भिजवाने की तैयारी की है।