4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगो को लेकर तीसरे दिन भी डटे रहे कर्मचारी, थर्मल गेट पर किया प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

मांगो को लेकर तीसरे दिन भी डटे रहे कर्मचारी, थर्मल गेट पर किया प्रदर्शन

सूरतगढ़ थर्मल/श्रीगंगानगर. सूरतगढ़ तापीय परियोजना में नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों को 18 वर्ष के सेवाकाल के बाद मिलने वाली दूसरी एसीपी की विसंगतियों को दूर करने सहित नव सृजित वरिष्ठ तकनीशियन द्वितीय के पदों पर पदोन्नति करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में तीसरे दिन परियोजना के सैकड़ो कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह 8 से 10 बजे तक दो घण्टे तक थर्मल मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया।

सूरतगढ़ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सूरतगढ़ तापीय परियोजना में कार्यरत करीब 300 तकनीकी कर्मचारियों को 18 वर्षो के सेवाकाल के बाद द्वितीय एसीपी का लाभ मिल रहा है, लेकिन उत्पादन निगम प्रशासन द्वारा प्रथम एसीपी के अनुसार ही 2800 के हिसाब से ग्रेड पे 10 ए पर फिक्स किया जा रहा है, जबकि द्वितीय एसीपी में 3600 के हिसाब से ग्रेड पे 11 पर फिक्स किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे तकनीकी कर्मचारियों को 9 वर्ष की सेवा के लाभ से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पादन निगम प्रशासन की हठधर्मिता के विरोध में थर्मल के सभी तकनीकी कर्मचारी आगामी 4 सितम्बर को थर्मल मुख्य द्वार पर एक दिन का सांकेतिक धरना लगाएंगे और मुख्य मंत्री की जिले में गौरव यात्रा के दौरान उत्पादन निगम सीएमडी के द्वारा श्रमिक संगठनो के साथ संवादहीनता की शिकायत की जाएगी।

धरनास्थल पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतपाल ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा द्वेषपूर्ण तरीके से चार माह पूर्व सृजित वरिष्ठ तकनीशियन द्वितीय के पदों पर भी पदोन्नति नही की जा रही है। जिससे कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की इसी के विरोध स्वरूप इंटक द्वारा पिछली 29 तारीख से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस मौके पर महामंत्री नरेंद्र सिसोदिया, यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सुथार, अश्विनी कालिया आदि ने सम्बोधित किया।

Read more : अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थक की गाड़ी में मिले शराब की बोतलों के ढक्कन और चाकू, पूछताछ में पुलिस से तकरार

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग