
श्रीगंगानगर। एक बार फिर वाहन की तेज रफ्तार ने युवक की जान ले ली। अनियंत्रित हुई मोटर साइकिल ही काल बनकर युवक पर कूद पड़ी। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तौड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हादसा सूरतगढ़-अनूपगढ़ सड़क मार्ग पर हुआ। बाइक को तेज गति से मृतक युवक ही चला रहा था। लेकिन इस हादसे ने उसकी सांसे थाम दी है।
अनियंत्रित बाइक ने छीन ली जान
जिले के जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को गांव 13 एसडी के नजदीक एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक चलाने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूरतगढ़-अनूपगढ़ सड़कमार्ग पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई। बेकाबू मोटर साइकिल सड़क किनारे लगेे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जैतसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबूलेंस की मदद से मृतक युवक के शव को स्थानीय राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया गया। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कालूराम मीणा ने बताया कि गांव जानकीदासवाला निवासी रामस्वरुप विश्नोई ने पुलिस को दी रिपोार्ट में बताया कि उसका भतीजा अंकुश बिश्नोई (२८) सोमवार दोपहर को जैतसर से वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान गांव १३ एसडी के पास अचानक सामने की दिशा में पशु आ जाने से बाइक बेकाबू हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार काल का ग्रास बन गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।
परिवार में पसरा मातम
मृतक युवक के मौत की खबर जैसे ही परिजनों के पास पहुंची, तो परिवार की सारी खुशियां चल बसी। परिजनों का रो-रोकर बुला हाल था। परिजनों ने बताया कि अगर बाइक की गति तेज नहीं होती तो अंकुश जाता।
Published on:
09 Jul 2018 08:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
