सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने प्रेसवार्ता में बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने, कॉलेजों की जांच करने व अन्य कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले को लेकर सोमवार दोपहर को कोतवाली के सबइंस्पेक्टर सुरेश कुमार मय जाब्ते के शहर के कॉलेजों आदि की जांच को गए थे। राजकीय कॉलेज की तरफ जाते समय तीन पुली के समीप एक प्रत्याशी का पोस्टर लगी कार वहां से निकली। इस कार की जांच की गई तो उसमें सवार युवक पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने लगे और मरने-मारने पर उतारु हो गए। इस पर पुलिस ने एलआईसी कॉलोनी निवासी अमन कुमार पुत्र प्रेमराज हरखेवाला घमूडवाली निवासी सौरभ कुमार पुत्र कृष्णराम को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।