
शाम 5 बजे के बाद लोनावला में एंट्री बैन
Lonavla No Entry After 5 PM: महाराष्ट्र के लोनावला में लगातार बारिश हो रही है। मुंबई के नजदीक एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन होने के नाते यहां मानसून के सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। हरी-भरी घाटियों से घिरा यहां का प्राकृतिक नजारा बारिश में देखने लायक होता है। चूंकि अभी लोनावला में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिस वजह से यहां पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ रही है। नतीजतन लापरवाही से होने वाले हादसे भी बढ़ते जा रहे है। इसके मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने अहम निर्णय लिया है।
लोनावला का मुख्य पर्यटक आकर्षण भुशी डैम भी ओवरफ्लो हो चुका है। इस वजह से यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की बाढ़ सी आ गई है। डैम की सीढ़ियों से भी जबरदस्त गति से पानी का बहना शुरू हो गया है। जिस वजह से यहां भीड़ के चलते हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। इन सब के मद्देनजर पुलिस ने लोनावला में शाम 5 बजे के बाद पर्यटन स्थल पर जाने पर रोक लगा दी गई है। यह भी पढ़े-Mumbai News: बारिश का लुत्फ लेने दोस्तों के साथ भुशी डैम गया था 19 साल का युवक, हुआ हादसे का शिकार, आज मिला शव
लोनावला के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (Senior Police Inspector) सीताराम डुबल ने बताया कि ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है. बारिश का लुफ्त लेने के लिए यहां हजारों की संख्या में पर्यटक भुशी डैम, लायंस पॉइंट और टाइगर पॉइंट देखने आ रहे हैं।
लोनावला में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। भुशी डैम ओवरफ्लो हो गया है। सह्याद्री में छिपे पहाड़ी वॉटरफॉल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। हर साल लोनावला में भारी संख्या में सैलानी हरियाली, वॉटरफॉल और बूंदाबांदी का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। यह आने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा वीकेंड पर होती है। जिससे पूरे शहर में बड़ा जाम लग जाता है।
पिछले रविवार को टाइगर प्वाइंट से सहारा ब्रिज तक 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसलिए लोनावला पुलिस ने इस वीकेंड से पहले ही शाम 5 बजे के बाद पर्यटकों पर रोक लगा दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अति उत्साह में खतरनाक जगहों पर न जाएं, अपनी जान को खतरे में न डालें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इसी हफ्ते भुशी डैम के पास हुए एक हादसे में मुंबई के एक युवक की जान चली गई। मृतक का शव खोजी दल को एक दिन बाद मिला था। मृतक युवक की पहचान साहिल सरोज के तौर पर हुई थी। वह मुंबई के सांताक्रूज का रहने वाला था। साहिल 250 सदस्यीय ग्रुप के साथ यहां झरना और डैम देखने आया थे। यह ग्रुप एक निजी कंप्यूटर कोचिंग क्लास के सभी शिक्षक और छात्रों का था।
Published on:
13 Jul 2022 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
