2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुकमा में खूनी मुठभेड़… 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, 315 बोर रायफल व विस्फोटक जब्त

Female Naxalite killed: सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली बूस्की नुप्पो ढेर। शव के पास से रायफल और विस्फोटक बरामद।

less than 1 minute read
Google source verification
5 लाख की इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर (Photo source- Patrika)

5 लाख की इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर (Photo source- Patrika)

Female Naxalite killed: सुकमा का जंगल गुरुवार सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य और 5 लाख की इनामी नक्सली बूस्की नुप्पो को मार गिराया।

Female Naxalite killed: सर्च ऑपरेशन में मारी गई महिला नक्सली

सुकमा जिले में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। इसकी शिनाख्त मलांगीर एरिया कमेटी सदस्य बूस्की नुप्पो के तौर पर हुई है। महिला नक्सली पर शासन ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है। शव के पास से 315 बोर रायफल, विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि मारी गई नक्सली पर सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में गम्भीर मामले दर्ज हैं।

नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

Female Naxalite killed: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

अभियान के दौरान सुबह डीआरजी टीम व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक घंटे की गोलीबारी के बाद नक्सली भाग गए। इसके बाद वहां सर्चिंग की गई तो एक महिला का शव मिला। बता दें कि दो दिन तीन नक्सली मारे गए हैं।