7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Naxals: 5-5 लाख रुपए के इनामी पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर, बम धमाका जैसे खौफनाक वारदातों में थे शामिल

Naxal News: 5 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। । आत्मसमर्पित तीन पर 5- 5 लाख एवं दो पर 2- 2 लाख रूपए का इनाम घोषित है।

less than 1 minute read
Google source verification
Naxal News

Sukma Naxal News: सुकमा जिले में सक्रिय 3 महिला सहित 5 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। । आत्मसमर्पित तीन पर 5- 5 लाख एवं दो पर 2- 2 लाख रूपए का इनाम घोषित है। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन्होंने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित में पांच लाख का इनामी कवासी दुला , सोड़ी बुधरा व मड़कम गंगी हैं।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: CM साय की खास पहल, नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

इसके अलावा दो लाख की इनामी पोड़ियाम सोमड़ी व आयते शामिल हैं। इन्होंने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में एसपी किरण चव्हाण, एएसपी नक्सल ऑप्स निखिल राखेचा सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इन पर कई संगीन वारदात में शामिल रहने का आरोप पुलिस ने लगाया है।