
Bijapur Naxali Encounter File Photo
CG Naxalism: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने फिर एक निर्दोष ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। मृत ग्रामीण पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक भेज्जी थाना क्षेत्र के घर ओंधेरपारा बुधवार की रात करीब 8 बजे ग्रामीण मड़कम राजू घर अचानक नक्सली पहुंचे और उसकी हत्या कर दी।
घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी ने ली है। नक्सली पर्चे के अनुसार ग्रामीण मड़कम राजू को नक्सलियों के द्वारा पुलिस मुखबिरी नहीं करने का समझाइश दी गई थी लेकिन उसके बाद भी मड़कम राजू नहीं माना। दो महीने में नक्सलियों ने बस्तर में 8 ग्रामीणों की हत्या कर चुके है।
पूर्व उपसरपंच की हत्याकी
दो दिनों पूर्व नक्सलियों ने नारायणपुर के राजपुर के भाजपा नेता व पूर्व उपसरपंच की हत्या कर दी थी। केरलापाल के पोंगाभेज्जी में पुनेम सन्ना, 10 फरवरी को नारायणपुर के छोटेडोंगर में भाजपा नेता सागर साहू, भैरमगढ़ इलाके में 11 फरबरी को मुखबिरी के संदेह में रामधार के अलावा सुकमा, बीजापुर जिलों में भी तीन लोगो की हत्या कर दी थी।
Published on:
31 Mar 2023 12:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
