21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: नक्सल संगठन में सक्रिय दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई अपराधों में थे शामिल

Chhattisgarh Naxalism: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र में सक्रिय दो नक्सली ने पुलिस व कोबरा अधिकारी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली कई गतिविधियों में शामिल थे।
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Naxalism

File Photo

Chhattisgarh Naxalism: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र में सक्रिय दो नक्सली ने पुलिस व कोबरा अधिकारी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण(Surrender) किया। आत्मसमर्पित नक्सली कई गतिविधियों में शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की "पुनर्वास नीति" के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा(Sukma)पुलिस के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा व हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सिंगाराम आरपीसी जनताना सरकार में सक्रिय नक्सली आत्मसमर्पित नक्सली आर्थिक कमेटी सदस्य मड़कम देवा, कृर्षि कमेटी सदस्य पोड़ियाम भीम ने आत्म समपर्ण किया है।

यह भी पढ़ें: डेढ़ लाख के 33 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान में खपाने की थी तैयारी

सहायक कमाण्डेन्ट के समक्ष किया आत्मसमर्पण
बताया जा रहा है कि दोनों आत्म समर्पित नक्सली निवासी गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गुरुवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा(Sukma) में एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार व कोबरा 208 वाहिनी सहायक कमाण्डेन्ट हेमंत प्लास के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने में 208 वाहिनी कोबरा के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा।

दी जाएंगी सहायता राशि व अन्य सुविधाएं
दोनों आत्मसमर्पित(Surrender) नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन में जुड़कर थाना गोलापल्ली क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।