3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा नहीं, आपरेशन के बाद महिला के पेट से निकली 10 किलो की ये चीज, सभी के उड़ होश

जिला अस्पताल में आज ऑपरेशन में एक महिला के पेट से कुछ ऐसा निकला कि देखने वालों का तांता लग गया।
2 min read
Google source verification
Operation

Operation

सुल्तानपुर. जिला अस्पताल में आज ऑपरेशन में एक महिला के पेट से कुछ ऐसा निकला कि देखने वालों का तांता लग गया। महिला गर्भवती नहीं थी और न ही उसके पेट से बच्चा निकला है, लेकिन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर इस 10 किलो की चीज को लेकर जब बाहर निकले तो सभी लोग वह देख हैरान परेशान हो गए।

जानिए पूरा मामला-

जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ वीबी सिंह ने बताया कि महिला जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र की है जिसका नाम रामकली (काल्पनिक) है। बताते हैं किमहिला पेट दर्द से सालों से परेशान थी। उसने हर उस जगह जाकर अपना इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थक हारकर महिला ने जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ वीबी सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। डॉ वीबी सिंह ने महिला के दर्द को परखा और कुछ आवश्यक जांचे करवाईं। डॉ वीबी सिंह को जब यह यकीन हो गया कि मर्ज क्या है, तब उन्होंने महिला और उसके परिजनों को ऑपरेशन के लिए राजी कर लिया। जिसका जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया।

आखिरकार निकला ये-

जिले के वरिष्ठ सर्जन (CMS) डॉ-बी.बी.सिंह ने ओटी के दौरान लगभग 8 से 10 किलो का ट्यूमर महिला के पेट से निकाला और उसे मीडिया के सामने पेश किया। ट्यूमर से पीड़ित महिला कई सालों से दर्द में थी। उसने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन आखिरकार उसे जिला अस्पतालों के डॉ-बी.बी.सिंह को दिखाने का बाद ही राहत मिली। जहाँ डाक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। आज जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन टीम मे डॉक्टर आरके मिश्र, डाक्टर गोयल, सहयोगी स्टॉफ में अनारा देवी, ऐलिस खान, ओमप्रकाश तिवारी समेत स्टाफ़ साथ रहा। मरीज पूरी तरीके से स्वस्थ हैं।

10 किलोग्राम के निकले ट्यूमर की खबर से सब जगह सनसनी फैल गई। देखने वालों का तांता लग गया। जिला अस्पताल के सर्जन इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सालों से पेट दर्द से परेशान महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन इंचार्ज सीएमएस तथा सर्जन डॉ वीबी सिंह की अगुवाई में हुआ।

Tumor IMAGE CREDIT: Patrika

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग