सुलतानपुर. राजकीय रेलवे पुलिस की संवेदनहीन आचरण के कारण सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से रक्सौल की तरफ जा रहे एक यात्री की दवा के अभाव में मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक के मेमो भेजने के बाद भी जीआरपी टस से मस नहीं हुई, जिससे करीब घण्टे भर तड़पने के बाद यात्री ने दम तोड़ दिया। उधर राजकीय रेलवे पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीनता से नाराज एसपी सौमित्र यादव ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।