सुल्तानपुर. जिले के लोगों को सस्ता ठंडा पानी पीने के लिए नगरपालिका परिषद ने शहर भर में तीन वाटर एटीएम लगवाए थे । इस वाटर एटीएम का नगरपालिका अध्यक्ष ने जब पहली बार उद्घाटन किया तो एक लीटर पानी का दाम एक रुपये तय किया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसी वाटर एटीएम मशीन का नगरपालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने जब दूसरी बार उद्घाटन किया तो प्रति लीटर पानी का दाम 2 रुपये कर दिया गया। अब जबकि वह वाटर एटीएम मशीन एक फिर खराब हो गई और पानी निकलना बंद कर दिया है, तो ऐसे में वाटर एटीएम मशीन की मरम्मत कराकर तीसरी बार उद्घाटन करने की नगरपालिका परिषद में तैयारी चल रही है । नगरपालिका के सूत्रों का कहना है कि इस बार उद्घाटन के बाद प्रति लीटर पानी का दाम 3 रुपए होगा । लगभग 20 लाख रुपये की तीन पानी के ATM मशीन में हुआ है भ्रष्टाचार । वाटर एटीएम मशीन से पानी नहीं आ रहा है ,अब वह खराब होकर धूल फांक रही है ।