1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये वरुण गांधी, निजी पैसों से भेजी बड़ी राहत

बीजेपी सांसद वरुण गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं, केरल में आई भीषण बाढ़ में तबाह हुए लोगों के लिये भेजी मदद...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Aug 2018, 4:35 PM IST

BJP MP Varun Gandhi

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये वरुण गांधी, निजी पैसों से भेजी बड़ी राहत

सुलतानपुर. बीजेपी सांसद वरुण गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं। केरल राज्य में आई भीषण बाढ़ में तबाह हुए लोगों की मदद के लिए वह आगे आये हैं। उन्होंने बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहतकोष में दो लाख रुपए भेजा है। वरुण गांधी ने यह सहायता राशि सांसद निधि से नहीं, बल्कि अपने पैसों से भेजी है। सहायता राशि के लिये केरल सरकार ने वरुण गांधी का आभार व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

सुलतानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री राहतकोष में धन भेजने के बाद देश के अन्य सांसदों से अपील की है कि वे भी केरल में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और उनकी मदद कर उनके दुखों में भागीदारी बनें। आपको बता दें कि बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पिछले नौ सालों से सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन न लेकर उसे देशहित में दान करते रहे हैं।

सांसदों से ये अपील कर चुके हैं वरुण गांधी
वरुण गांधी ने देश के करोड़पति सांसदों से भी देशहित में, गरीबों के कल्याण के लिए अपना-अपना वेतन दान करने की मार्मिक अपील कर चुके हैं। वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिये कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। वह अपने पैसों से संसदीय क्षेत्र के बेसहारा 28 गरीबों के लिये घर बनवाकर भी दे चुके हैं। यही कारण है कि संसदीय क्षेत्र की जनता भी उनसे खासा लगाव रखती है।


राजनीति पैसा कमाने का साधन नहीं है, सेवा करने का रास्ता है : वरुण गांधी
वरुण गांधी का मानना है कि राजनीति पैसा कमाने का साधन नहीं है, बल्कि सेवा करने का रास्ता है। सभी को हर हाल में गरीबों और किसानों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि जब किसान खुशहाल नहीं रहेगा तो देश में खुशहाली नहीं आ सकती।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश