विवाह में दूल्हे के नशा में होने तथा अभद्र व्यवहार करने के मामले में तो दुल्हन के इन्कार करने की बात तो आपने सुना होगा, देखा होगा। लेकिन दूल्हे की सेहत को देखकर विवाह से इन्कार करने का अनोखा मामला जिले के अखण्डनगर के एक गांव में सामने आया है। यहां पर शरीर से कमजोर दूल्हा देखने के बाद लड़की ने विवाह से इन्कार कर दिया लोगों ने बहुत समझाया, लेकिन दुल्हन किसी की बात नहीं मानी और शादी न करने पर अड़ी रही।