27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत पाने को लेकर कह दी ये बड़ी बात, पार्टी में मचा हड़कंप

भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत पाने को लेकर कह दी ये बड़ी बात, पार्टी में मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 2 Sep 2018, 10:44 AM IST

yogi

भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत पाने को लेकर कह दी ये बड़ी बात, पार्टी में मचा हड़कंप

सुलतानपुर. पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान व स्वाभिमान सर्वोपरि है । सरकार व संगठन को समन्वय बनाकर मिशन - 2019 में पूरी ताकत से जुटना होगा। नेतृत्व ने बूथों को मजबूत व सक्रिय करने पर जोर दिया है । एक-एक बूथ पर 51% वोट प्राप्त करना पार्टी के ऐजेंडे में सबसे ऊपर है। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता में मारवाड़ी धर्मशाला में जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि जिले के आला अधिकारियों को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में दिये गये है।

सीएम का निर्देश हर पदाधिकारी 2 सौ दिनों में 50 गांवों का करेगा सर्वेक्षण

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को 200 दिनों में 50 गांवों में जाकर संगठनात्मक व सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को परखने व छूटे हुये पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने का लक्ष्य तय किया है। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने महापुरूषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।


जनधन योजना के बाद सबसे बड़ी है यह योजना

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने शहर के मुख्य डाकघर में मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंडिया पोस्ट पेमेन्टस बैंक का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा आईपीपीबी देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमन्त्री ने जनधन योजना के बाद ग्रामीण भारत के लिए सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन की योजना का शुभारम्भ किया है।

उन्होंने बताया कि आज यह योजना देश के 650 मुख्य डाकघरों एवं 3250 ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में शुरू हो गई है। इंडिया पोस्ट पेमेन्टस बैंक के माध्यम से गांव-गांव व घर-घर बैंक की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इस योजना के तहत आगामी तीन माह में देशभर के एक लाख 55 हजार डाकघरों के माध्यम से 3 लाख से अधिक पोस्टमैन घर-घर पहुंच कर बैंक की सुविधा मुहैया करायेंगे। शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने भी इस मौके पर संबोधित किया।

बूथों का गठन हो शत प्रतिशत

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एव संगठन के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा की बैठक में बूथ गठन की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का पूरा फोकस बूथ समिति को फुलप्रूफ बनाने पर है। बूथों का गठन शत-प्रतिशत हो इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से निभानी होगी। उन्होने कहा बूथ जीतो - चुनाव जीतों की रणनीति को मिशन - 2019 में साकार करना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा कि सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता बूथों पर 21 कार्यकर्ताओं की समिति का गठन 6 सितम्बर तक हर हाल में पूरा कर लें। बूथ समिति में 1अध्यक्ष 1 बीएलए 2 उपाध्यक्ष 1 महामंत्री 2 मंत्री व एक सोशल मीडिया का कार्यकर्ता बनाना है। बूथ समिति में 1महिला 1 .युवा कार्यकर्ता सहित सामाजिक व क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर बूथ समिति का गठन करना है। उन्होंने 5 कार्यकर्ता मोटर साइकिल वाले एवं 5 कार्यकर्ता स्मार्ट फोन रखने वालों को भी बूथ समिति में शामिल करने को कहा।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग