14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के लाल का देर शाम पहुंचा शव, किया गया अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आईबी के अधिकारी उमाकांत ने सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को कौटिल्य अवार्ड सहित कई उपलब्धियां दिलाई थीं...

2 min read
Google source verification
IB officer Umakant Singh cremation in Sultanpur UP news

देश के लाल का देर शाम पहुंचा शव, किया गया अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सुल्तानपुर. रविवार को एक सड़क दुर्घटना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के जिले के निवासी एक अधिकारी की मौत हो गई है। दुर्घटना शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है जो सुकमा से 8 किलोमीटर दूर रामाराम के पास हुई। शहीद का शव विमान द्वारा पैतृक आवास सेमरौना लाया गया जहां पुरे सैनिक सम्मान के साथ श्रदांजलि देते हुये अंतिम संस्कार किया गया है। मौत की खबर से पूरा क्षेत्र सदमें में है।

सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईबी में एसआई उमाकांत सिंह रविवार की शाम अपने साथियों के साथ बोलेरो वाहन में बैठकर जिले के दोरनापाल से सुकमा आ रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयानक सड़क दुर्घटना में उमाकांत सिंह की मौत हो गयी है जबकि उनके साथ बलेरो में सवार उनके 3 साथियों को भी गंभीर चोट आने की खबर है, जिन्हे बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।


घर वालों में मचा कोहराम

आईबी के अधिकारी उमाकांत ने सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को कौटिल्य अवार्ड सहित कई उपलब्धियां दिलाई थीं। थाना क्षेत्र कूरेभार के सेमरौना गांव के रहने वाले उमाकांत के दो जुड़वां मासूम बच्चे आर्यन सिंह और आरो सिंह भी हैं, वे अपने परिवार के साथ सुकमा में ही रहते थे। आईबी के इस काबिल अधिकारी की दुर्घटना की सुचना पर पहुंची क्षमा सिंह के आंखों में केवल एक बार देखने बाद सदैव के लिये आंखें बंद करके, छोटे छोटे मासूम बच्चों को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गये। पत्नी क्षमा ने दूरभाष पर अपने ससुर श्याम बहादुर सिंह को दुर्घटना की सुचना दी। सुचना मिलते ही शहीद के पैतृक आवास पर कोहराम मच गया। शहीद के दादा शेरबहादुर सिंह घटना की सुचना पाते ही बेहोश होकर गिर पड़े, होश आने पर नन्हे नन्हे बुलाते है और बेहोश हो जाते हैं।


दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

शहीद उमाकांत का पार्थिव शरीर शाम लगभग 7 बजे उनके पैतृक आवास सेमरौना पहुंचा। जहां सुल्तानपुर पुलिस लाइन से आये जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ततपश्चात एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह, आईबी के एसपी ऐके सिंह, आईबी के डिप्टी एसपी अशोक पाण्डेय ने पुष्पचक्र समर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मौके पर थानाध्यक्ष कूरेभार धनन्जय पाण्डेय, एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह, तहसीदार बल्दीराय, कानूनगो मायंग सर्कल अभिरंजन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल महेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख तारुन फ़ैजाबाद, पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिनेत्र पाण्डेय, गौतम प्रसाद पाण्डेय सहित हजारो की संख्या में लोग शहीद के अंतिम विदाई यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग