3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद मेनका संजय गांधी की पहल लाई रंग, सुलतानपुर में यह व्यवस्था होगी चुस्त-दुरुस्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी की पहल लाई रंग, जिले के सुदूर इलाके की विद्युत व्यवस्था होगी चुस्त-दुरुस्त.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Jun 2019, 5:17 PM IST

lucknow

Maneka

सुलतानपुर. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा सांसद मेनिका गांधी अपने संसदिय क्षेत्र के लोगों से किए गए विकास कार्यों के वायदों को पूरा कराने में जुट गई हैं। शनिवार को उनका किया गया पहला वादा पूर्ण होता दिखा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी की पहल रंग लाई। विद्युत समस्या से सुदूर इलाके के उपभोक्ताओं को उबारने के लिए सांसद के किये गए प्रयास पर प्रबंध निदेशक विद्युत ने मांग को स्वीकृत दे दी है। सांसद मेनका गांधी की मांग पर प्रबंध निदेशक विद्युत ने 1000 विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर व अन्य उपकरण की स्वीकृत देते हुए 200 विद्युत पोल व 16 केवीए के 120 ट्रांसफॉर्मर जिले को मुहैया करा दिये गए हैं। सांसद की इस पहल की चहुओर प्रशंसा हो रही है।

ये भी पढ़ें- 12 सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव ने कही बड़ी बात घोषणा, प्रियंका गांधी को सीएम चेहरा बनाए जाने पर बोले यह

सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका संजय गांधी ने 3 जून 2019 को जिले के प्रथम आगमन पर विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। ताकि विकास कार्यों को पंख लग सके।

ये भी पढ़ें- आंधी तूफान से यूपी में 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

ये भी पढ़ें- आजम खां की लोकसभा सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट ने कहा यह, जया प्रदा के लिए आई बड़ी खबर

मेनिका ने संबंधिक अधिकारियों से की बात-

अधीक्षण अभियंता विद्युत ने सांसद मेनका गांधी को अवगत कराया था कि विद्युत खंभे व ट्रांसफार्मर आदि की कमी के कारण कार्यों में दिक्कत आ रही हैं। जिस पर मेनका गांधी ने प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ से बात की। और इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता विद्युत, सुलतानपुर ने मांग पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का बहुत बड़ा फैसला, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद को पद से हटाया, इन पांच अफसरों को भी किया ट्रांसफर

इतने विद्युत पोल व ट्रासफार्मर मुहैया हुए-

सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने बताया कि जिले के सुदूर इलाके की विद्युत व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रबंध निदेशक ने सांसद के सुझाव पर 1000 विद्युत पोल और 16 केवीए के 120 ट्रांसफार्मर समेत अन्य विद्युत उपकरणों की स्वीकृत दे दी है। जिसमें से 200 विद्युत पोल व 16 केवीए के 120 ट्रासफार्मर आदि मुहैया हो गये हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने दिया बयान-

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार लगातार जिले के लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण प्रशासनिक अधिकारियों से करा रहे हैं। इसी संदर्भ में सांसद प्रतिनिधि ने जिलेभर से आई विद्युत समस्या से संबंधित 120 प्रार्थनापत्रों को अधीक्षण अभियंता विद्युत सुलतानपुर के साथ बैठक कर अतिशीघ्र निपटाने को कहा।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश