
सुलतानपुर जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, हालांकि आज शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा और करीब 10 बजे कोहरा छट गया। लेकिन कोहरा छंटने के बाद करीब 20 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही पहाडों से आ रही पछुआ बर्फ़ीली हवाओं ने लोगों को सिकुड़ने पर मजबूर कर दिया। यह बात और है कि 10 बजे के बाद तेज धूप निकल आई, पर बर्फ़ीली हवाओं के आगे धूप बेअसर साबित हो रही है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं के कारण पारा लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड इसी तरह बरकरार रहेगी। अभी अगले 4 दिनों तक शीत लहर का दौर जारी रहेगा।
सुल्तानपुर में तापमान में भारी गिरावट
जिले के मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी ने कहाकि, बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंडी हवाएं
तिवारी ने कहाकि, पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से वहां से आ रही हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। कोहरे की वजह से बादल बनने जैसा एहसास हो रहा है।
4 से 5 दिन और चलेगी शीत लहर
डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि पूरे जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम परिवर्तन में अभी 4 से 5 दिन और लग सकते हैं। आज शुक्रवार की रात के पारे में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
Published on:
28 Jan 2022 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
