30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार के लिए ‘धोपाप’ नाम से अगरबत्ती बनाने की हो पहल: मेनका गांधी

Menka Gandhi Initiative to make incense sticks for self-employment- सांसद मेनका गांधी (Menka Gandhi) ने महिलाओं के प्रति स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए कहा की ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार के लिए धोपाप नाम से अगरबत्ती बनाने की पहल शुरू की जानी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 2 Aug 2021, 12:02 PM IST

Menka Gandhi

Menka Gandhi File Photo

सुल्तानपुर.Menka Gandhi Initiative to make incense sticks for self-employment. सांसद मेनका गांधी (Menka Gandhi) ने महिलाओं के प्रति स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए कहा की ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार के लिए धोपाप नाम से अगरबत्ती बनाने की पहल शुरू की जानी चाहिए। मेनका गांधी ने ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली मीराबाई चानू को शुभकामना देते हुए कहा कि मीराबाई चानू ने विश्व पटल पर भारत देश का नाम उच्च शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर रही है देश का प्रतिनिधित्व कर रही सभी टीमों को बधाई दी है।

स्वतंत्रता दिवस पर 75 गांव का दौरा

पिछले दिनों दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ मुख्यमंत्री व नवनियुक्त मंत्रियों के साथ हुई बैठक के संबंध में मेनका गांधी ने कहा कि यूपी के विकास के लिए सभी सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेनका गांधी ने कहा कि जश्ने आजादी के 75 वें वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर वह पुनः 75 गांव का दौरा करेंगी। उन्होंने अब तक अपने संसदीय क्षेत्र के 500 गांव का दौरा किया है। उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दलों के द्वारा जाति विशेष की राजनीति को केंद्र बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इन पार्टियों का यही चाल चरित्र है। सांसद ने शास्त्री नगर स्थित आवास पर दर्जनों लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारों को फोन किया।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का ऐलान, टोक्यो ओलिंपिक में गोल्‍ड जीतने पर 6 और सिल्वर जीतने पर मिलेंगे 4 करोड़

रुपए

ये भी पढ़ें:बाराबंकी हादसे के बाद योगी सरकार ने बस चालकों के लिए बदले नियम, 5 से ज्यादा बार कटा चालान तो रद्द होगा परमिट

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग