ऐसे बनेगा सीड बम
सीड बम कपड़े की बनी एक पोटली होगी। इसमें दो भाग मिट्टी और एक भाग गोबर का होगा। इस पोटली में शीशम, महुआ, खैर, सहजन, नीम, जामुन, कंजी आदि कई पौधों के बीजों का मिश्रण डाला जाएगा। पौधों के बीज इकट्ठा करने की जिम्मेदारी कृषि और वन विभाग सौंपी गई है। यह सभी प्राकृतिक रूप से हर गांव में उपलब्ध हैं, जो आसानी से नि:शुल्क मिल जाएंगे। उगे पौधों की देखरेख का जिम्मा वन विभाग के पास रहेगा।