सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सहारे सवर्ण मतदाताओं को लुभाने की कवायद में लगी है। बीजेपी ने उनके नाम पर कई सरकारी योजनाएं चलाई हैं। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम कर दिया, कई अन्य शहरों के नाम बदलने की तैयारी है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं पंडित दीन दयाल के बारे में एक खास बात, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।