30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश की समाजवादी पेंशन योजना में बड़ा घोटाला, मुर्दों और करोड़पतियों को मिल रहा लाभ

ढ़ाई हजार से अधिक अपात्रों को मिली समाजवादी पेंशन, जांच में हुआ अधिकारियों के गोरखधन्धे का खुलासा.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 Jan 2018, 5:55 PM IST

Samajwadi Pension

Samajwadi Pension

सुलतानपुर. पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में गरीबों के लिए चलाई गयी समाजवादी पेंशन योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है जिसमें इस योजना का लाभ गरीबों को न मिलकर, करोड़पति अपात्रों को मिल रहा है। समाजवादी पेंशन योजना का लाभ उन लोगों ने लिया, जिन लोगों के पास रिहायशी भवन, लग्जरी गाड़िया, ट्रैक्टर, बाइकों आदि पहले से ही मौजूद हैं। समाजवादी पेंशन योजना का लाभ 24 ऐसी महिलाओं को भी मिला, जो बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। और तो और उनकी बेटियों ने भी समाजवादी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन किया। अधिकारियों कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के कारण उन्हें पात्र बनाकर समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिलाया। आश्चर्यजनक किन्तु सच यह है कि अपात्रों के अलावा 67 मुर्दों ने भी समाजवादी पेंशन येाजना का लाभ उठाया।

2611 अपात्रों को मिल रही पेंशन-

पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में गरीबों के उत्थान के लिये चलाई गयी समाजवादी पेंशन योजना का लाभ जिले भर में कुल 64 हजार 950 गरीब महिलाओं दिया गया, लेकिन मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद शासन ने समाजवादी पेंशन योजना में भारी गड़बडी और घोटाले की आशंका जताते हुए जांच के आदेश दिये थे। शासन के आदेश पर 14 ब्लॉकों में से 12 ब्लाकों की मिली जांच रिर्पोट के अनुसार समाजवादी पेंशन येाजना का लाभ 2611 अपात्रों को मिला है। विभागीय जानकारों का कहना है कि अभी दो ब्लॉकों लम्भुआ और कुड़वार एंव नगरीय क्षेत्र की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। समाज कल्याण अधिकारी रामचन्द्र दूबे की माने तो अपात्रों की संख्या 6000 के आंकडे़ को पार करेगी।

24 महिलाएं आपात्र व करोड़पति-

आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो 25 वार्डो में केवल पुराना रूद्व नगर वार्ड में करीब 49 महिलाओं ने समाजवादी पेंशन योजना का लाभ लिया, जिसमें 24 महिलाएं अपात्र हैं। ये 24 महिलाएं ऐसी है जिनके गांव और शहर दोनों जगहों पर आलीशान भवन एंव लग्जरी गाड़िया है।

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन-

सीडीओ राम यज्ञ मिश्र ने बताया कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने समाजवादी पेंशन योजना में अपात्रों को पात्र की श्रेणी में लाकर योजना का लाभ दिलाया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अभी तक की जांच रिपोर्ट से भारी गडबड़िया मिल रही है। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाह की जायेगी।

मुर्दों को मिल रही पेंशन-

अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व अमरनाथ राय ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना की जांच में मुर्दों का भी पेंशन का लाभ दिये जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है, जो बेहद गम्भीर है। अपात्रों का पात्र बनाना तथा मुर्दों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने में जिसकी भी भूमिका होगी उसके खिलाफ शासन के निर्देष पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग